• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पतंगबाजी ने ली जान, पतंग लूटते हुए मासूम आया ट्रेन की चपेट में, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
train
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के कोटा में पतंगबाजी के शौक ने मकर संक्रांति पर एक मासूम की जान ले ली। पतंग लूटने के चक्कर में 14 वर्षीय एक बालक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ बालक अपने माता-पिता एक ही बेटा था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव को बिना पोस्टमार्टम करवाये ही उनको सौंप दिया। बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में दोपहर तक करीब डेढ़ दर्जन लोग पतंगबाजी में घायल होकर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे हैं।

वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी के हत्या का खुलासा, छ्ह आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार कोटा में हादसा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना स्टेशन इलाके में हुआ। वहां महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय बालक करम बैरवा कुछ सामान खरीदने अपने घर से निकला था। इस दौरान वह रास्ते में एक पतंग को लूटने के लिये उसके पीछे दौड़ा। वह भागते-भागते कब दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक पर जा पहुंचा उसे ही पता नहीं चला। इसी दौरान वहां से अवध एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। पतंग लूटने के फेर में बालक का ध्यान ट्रेन की तरफ नहीं गया और वह उसकी चपेट आ गया। ट्रेन की चपेट में आते ही उसके चीथड़े उड़ गये और मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल से कुछ लोगों ने पुलिस और बालक करम के पिता सत्यनारायण को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद करम के पिता सत्यनारायण, उसकी मां और उसकी छोटी बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां बिखरे पड़े बालक के शव को एकत्र किया।

एकेटीयू का 18 वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को, अनिल प्रकाश जोशी को दी जाएगी मानद उपाधि

मृतक के परिजनों उसका पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल के हालात देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। दिल्ली मुम्बई ट्रेक पर करम के जूते और पतंग का मांझा बिखरा पड़ा था। करम सातवीं कक्षा में पढ़ता था।

Tags: crime newsmp news
Previous Post

वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी के हत्या का खुलासा, छ्ह आरोपी गिरफ्तार

Next Post

‘जी-विलास पसंद’ नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Government Jobs
Main Slider

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, 62 हजार सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

24/07/2026
Talks between CJP and Centre fail
Main Slider

CJP और केंद्र के बीच वार्ता बेअसर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

24/07/2026
Suspended
Main Slider

संयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त संजय कुमार पाण्डेय निलम्बित

24/07/2026
Bullets fired at JD(U) leader's son
क्राइम

जदयू नेता के बेटे पर बरसाई गोलियां, पूर्णिया मचा हड़कंप

24/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! केंद्र सरकार ला रही खौफनाक कानून, सीधे होगी जेल

24/07/2026
Next Post
जी-विलास पसंद G-Vilas pasand

'जी-विलास पसंद' नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

यह भी पढ़ें

बस में लगी आग

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान तक ले जाने वाली बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

28/08/2020

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

22/06/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

ट्रक से अवैध वसूली करते सिपाही का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version