• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस रत्न को पहनने से पहले जानें लें ये नियम, वर्ना हो सकता है नुकसान

Writer D by Writer D
17/10/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Topaz

Topaz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न पुखराज (Topaz) को पहनने के कई फायदे हैं। जैसे पुखराज धारण करने वाले को प्रसिद्धि मिलती है। शिक्षा, नौकरी और करियर में उन्नति होती है। भाग्य में वृद्धि होती है। पितृदोष शांत रहता है और जातक दीर्घायु बनता है। लेकिन यदि इसे पहनने के नियम नहीं जाने तो यह नुकसान भी दे सकता है।

1. बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न पांच रंगों में पाया जाता है- हल्दी रंग में, केशर/केशरिया, नीबू के छिलके के रंग का, स्वर्ण के रंग का तथा सफेद-पीली झांई वाला। चौबीस घंटे तक दूध में रखने पर यदि क्षीणता एवं फीकापन न आए तो असली होता है। चिकना, चमकदार, पानीदार, पारदर्शी एवं व्यवस्थित किनारे वाला पुखराज (Topaz)  दोषरहित होता है। इसे ही धारण करना चाहिए। दोष वाला पुखराज धारण न करें।

2. पुखराज (Topaz) धारण करने का सबसे अच्‍छा वार गुरुवार, नक्षत्र पुष्य नक्षत्र, तिथियों में दूज, एकादशी और द्वादशी तिथि है। सुबह के समय शुभ मुहूर्त में धारण करना चाहिए।

3. लाल किताब के अनुसार धनु लग्न में यदि गुरु लग्न में है तो पुखराज (Topaz) या सोना केवल गले में ही धारण करना चाहिए, हाथों में नहीं। यदि हाथों में पहनेंगे तो ये ग्रह कुंडली के तीसरे घर में स्थापित हो जाएगा।

4. यदि गुरु चौथे, सातवें या दसवें भाव में है तो पुखराज (Topaz) को धारण करने के लिए लाल किताब के विशेषज्ञ से सलाह लें।

5. गुरु ग्रह के निर्बल होने पर पुखराज (Topaz) धारण करने से उसके शक्तिशाली होने से ऋणात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।

6. ज्योतिष के अनुसार यदि जन्म पत्रिका नहीं दिखाई है और मन से ही पुखराज धारण किया है तो नुकसान भी पहुंचा सकता है।

7. वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वालों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए।

8. बृहस्पति या गुरु की राशि धनु और मीन राशि वालों के लिए पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोग यदि पुखराज पहनते हैं तो संतान, विद्या, धन और यश में सफलता मिलती है।

9. पुखराज के साथ पन्ना व हीरा न पहनें; हो सके तो अकेला ही पहनें।

10. 2/7/10 लग्न वाले पुखराज न पहनें। गुरुवार को जन्मे तथा जिनकी कुंडली में कर्क राशि पर सूर्य-चंद्र-गुरु हो अवश्य पहनें।

Tags: GemstonepukhrajTopazYellow topaz
Previous Post

ब्लैकहेड्स से दादी मां के ये जादुई नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

Next Post

रमा एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Jaya Ekadashi

रमा एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

बेबस सरकार helpless government

बेबस सरकार की मजबूरियां भी तो समझें आंदोलनकारी

27/12/2020
makeup

होली पार्टी में हाइलाइटर देगा गॉर्जियस लुक, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

13/03/2025
Heavy Rain

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, शाम तक होगी भारी बरसात

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version