• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कौन है डॉ. अनिल मिश्र, जिन्होंने बनाई कोरोना की 2-डीजी दवा

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Dr. Anil Mishra

Dr. Anil Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना के प्रचलित इलाज के मुकाबले मरीजों को दो से ढाई दिन पहले ठीक कर देने वाली दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) की खोज करने वाले वैज्ञानिकों के दल के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्र बलिया के मूल निवासी हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़े डॉ. मिश्र विज्ञान के क्षेत्र में कई सम्मान हासिल कर चुके हैं। इनमें एक महत्वपूर्ण क्षण 1999 में प्रधानमंत्री के हाथों युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित होने का था। उस समय वह डीआरडीओ से जुड़ चुके थे।

डॉ. मिश्र की बचपन से ही विज्ञान में रुचि थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1984 में एमएससी करने के बाद उन्होंने बीएचयू के रसायन शास्त्र विभाग से 1988 में पीएचडी पूरी की। इसके बाद वह फ्रांस चले गए और वहां बॉरगॉग्ने विश्वविद्यालय में नामचीन विज्ञानी प्रो. रोजर गिलार्ड के साथ तीन साल तक काम किया। डॉ. मिश्र ने फिर अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रो. सीएम मेयर्स के साथ रसायन शास्त्र के विभिन्न पक्षों पर शोध किया। वह 1994 से 1997 तक फ्रांस नैंटेस शहर में इंस्टीट्यूट नेशनल डी ला सैंट एट डी ला रिसर्च मेडिकल (इन्सर्म) में रिसर्च साइंटिस्ट नियुक्त हो गए। यहां उनके मार्गदर्शक प्रो. कैटल थे।

RSS की कोविड रेस्पॉन्स टीम की ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम का ऐलान

विदेश में अनुभव हासिल करने के बाद प्रो. मिश्र 1997 में भारत लौट आए और डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन ऐंड एलाइड साइंसेज (इन्मास) से वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में जुड़ गए। फिलवक्त वह इन्मास के प्रमुख और अतिरिक्त निदेशक भी हैं। डॉ. मिश्र इसके साथ ही 2002-03 से जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट से विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में जुड़े हैं।

डॉ. अनिल कुमार मिश्र अबतक 22 छात्रों को पीएचडी करा चुके हैं। उनके 270 से ज्यादा शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कई देशों में आधुनिक मेडिसिन पर लेक्चर भी दिए हैं।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव, CWC की बैठक में फैसला

डॉ. मिश्र की प्रमुख रूचि रेडियो केमेस्ट्री, मेटल केमेस्ट्री, रेडियो फार्मास्युटिकल साइंस और विशिष्ट मॉलिक्यूलर इमेजिंग में रही है।

मौजूदा समय में वह अपने सहयोगियों के साथ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर आंकोलॉजी ऐंड न्यूरोलॉजी (निओन) पर काम कर रहे हैं। इससे कैंसर की जल्द पहचान आसान हो जाएगी।

Tags: 2-DG vaccineCorona vaccineDr. Anil MishraNational newsup news
Previous Post

RSS की कोविड रेस्पॉन्स टीम की ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम का ऐलान

Next Post

प्रदेश में कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post
cm yogi

प्रदेश में कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Fun Mall Seal

लखनऊ: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, फन मॉल सील

01/04/2021
Murder

महिला ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या, जंगल में मिला शव

08/12/2022
dr. banal murder case

डॉ. बंसल हत्याकांड: फ्रैक्चर गैंग का शार्प शूटर को STF ने दबोचा, एडमिशन माफिया ने दी थी सुपारी

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version