• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खिलाफ वैक्सिनेशन को सबसे बड़ा अस्त्र बताते हुए कहा कि इस महामारी में यही सुरक्षा कवच है। सरकार आज से ही पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान को तेज करने जा रही है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 11 जनपदों के 4 हजार केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है।

कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा घातक है इसकी रफ्तार भी कई गुना अधिक है। ऐसे में हम लोग उसी रफ्तार से संक्रमितों की जांच, पहचान और इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। मरीज को जितनी जल्दी दवा दे देंगे, हम मृत्यु दर को उतना कम कर सकेंगे। गोरखपुर के एम्स में जहां बोइंग कंपनी 200 बेड का कोविड अस्पताल शुरू करने जा रही है, वहीं जल्द ही ऑक्सीजन की जरूरत को पूरी करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी गोरखपुर आ रही है।

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के सभागार में गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना से बचाव को लेकर अपनाए जा रहे उपायों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर का मजबूती से मुकाबला कर रहा है।

प्यारे प्रदेशवासियों,

हर एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए कीमती है।

मेरी आप सभी से अपील है कि कोरोना काल में प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरतें…

‘सावधानी’ ही ‘बचाव’ है… pic.twitter.com/e9WNPPyZkx

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2021

इसके अपेक्षित परिणाम भी मिलने लगे हैं। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से लड़ाई जारी है। प्रदेश में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के फार्मूले पर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में ही 85 हजार से अधिक सक्रिय केस कम हुए हैं, यूपी में 30 अप्रैल को जहां एक्टिव केस की संख्या तीन लाख 10 हजार थी वही 10 मई को एक्टिव केस 2,25,000 रह गए।

जानिए कौन है डॉ. अनिल मिश्र, जिन्होंने बनाई कोरोना की 2-डीजी दवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं। हर गांव में निगरानी समिति सक्रिय है जो लक्षण वाले मरीजों की नियमित देखभाल कर रही है। उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि अगर उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था नहीं है तो गांव के क्वारन्टीन सेंटर में उनके रुकने का इंतजाम किया जाए। यहां पर खाना, दवा, जांच सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में सवार दो से ढाई लाख टेस्ट हो चुके हैं।

RSS की कोविड रेस्पॉन्स टीम की ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम का ऐलान

ऑक्सीजन की जरूरत को पूरी करने के लिए केंद्र सरकार लगातार मदद मुहैया करा रही है ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए वायुसेना को लगाया गया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस हर जगह पहुंच रही है।

पत्रकारों से बातचीत करने से पहले मुख्यमंत्री ने सभागार में गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर बातचीत की। यहां आने से पूर्व उन्होंने चरगांवा में टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मुख्यमंत्री एम्स में प्रस्तावित कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने रवाना हो गए।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

जानिए कौन है डॉ. अनिल मिश्र, जिन्होंने बनाई कोरोना की 2-डीजी दवा

Next Post

सीएम योगी की पहल पर कोरोना संक्रमण में मेडिकल व आयुष किट बन रही रामबाण

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी की पहल पर कोरोना संक्रमण में मेडिकल व आयुष किट बन रही रामबाण

यह भी पढ़ें

sanskrit

योगी सरकार की नि:शुल्क संस्कृत कोचिंग के छात्रों का सिविल सेवा परीक्षा में परचम

11/08/2022
Hershey's

Hershey’s के चॉकलेट सीरप से निकला कुछ ऐसा, की महिला की निकल गई चीख

19/06/2024
Zafaryab Jilani

अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद वक्फ अधिनियम के खिलाफ : जिलानी

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version