• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इत्र कारोबारी के घर से मिला कुबेर का खजाना, कैश ले जाने के लिए मंगवाना पड़ा कंटेनर

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकद बरामद कर ली गई है। अब इतनी बड़ी धनराशि को सुरक्षित ले जाने के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने करेंसी नोट लादने वाले कंटेनर का इंतजाम कर लिया है। अब उस कंटेनर में ही सारा कैश ले जाने की तैयारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापा मारा था। इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं। कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था। अब शुरुआती आंकड़ा 150 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है और इस कैश को सुरक्षित ले जाने के लिए एक बड़े कंटेनर का इंतजाम कर दिया गया है।

पीयूष जैन एक इत्र व्यापारी हैं और कानपुर में उनका काफी नाम माना जाता है। वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी करीबी बताए गए हैं। उन्हीं की तरफ से समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया गया था।

अब इनकम टैक्स के छापे के दौरान पीयूष जैन के कारोबार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया गया है कि इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी ऑफिस हैं। इनकम टैक्स को इनकी लगभग चालीस से ज्यादा ऐसी कम्पनियां मिली है, जिनके माध्यम से पीयूष जैन अपना इत्र कारोबार चला रहे थे।

इत्र कारोबारी के घर से मिले नोटों का अंबार, 24 घंटे से जारी है रुपयों की गिनती

आयकर विभाग की माने तो पीयूष जैन ने बड़े स्तर पर कर चोरी की है। इसी वजह से उनके कई ऑफिस, स्टोर और कोल्ड स्टोरेज पर अधिकारियों ने रेड मारी है। उनके घर से भी अलमारियों में भारी कैश बरामद हुआ है। उनके बेटे प्रत्यूष जैन से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

Tags: crime newsIncome Tax Raidkannuj newspradeep jainup news
Previous Post

हरीश रावत के हाथ में ही होगी उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रचार की कमान

Next Post

युवाओं के जीवन में स्मार्टफोन और टैबलेट से शुरू होगी तरक्की की नई उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
tablet

युवाओं के जीवन में स्मार्टफोन और टैबलेट से शुरू होगी तरक्की की नई उड़ान

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में अब कैराना या कांधला नहीं हो पाएगा

08/10/2020
Zika Virus

कानपुर में बेकाबू हुआ जीका वायरस, 56 नये मरीजों के साथ आकंड़ा पहुंचा 92

04/11/2021

सीएम योगी का आदेश, हर प्रभावित किसान को मिले मुआवजा

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version