• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुझे पता था कि मित्र अगर दुर्योधन निकल जाए तो….’, विवाद के बीच लखनऊ में बोले कुमार विश्वास

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kumar Vishwas

Kumar Vishwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ‘अटल गीत गंगा’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। कुमार ने एक बार फिर से रामायण और महाभारत को लेकर बयान दिया। इससे पहले उनके इसी तरह के बयान पर विवाद छिड़ गया था।

लखनऊ में बोलते हुए कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा, “फिर कह रहा हूं, अपने बच्चों को रामायण पढ़ाओ, महाभारत पढ़ाओ और इसलिए पढ़ाओ की फायदा होगा, मुझे हुआ। मैंने महाभारत पढ़ी थी, तो मुझे पता था कि मित्र अगर दुर्योधन निकल जाए तो उसके रथ से उतर कर भागो, नहीं तो करण की तरह मारे जाओगे। मत पढ़ो उस कारण से, जो मैंने कहा था। इस कारण से पढ़ लो।”

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने आगे कहा, “मैंने अयोध्या जाने के लिए चार्टर कर लिया, उसकी फोटो लग गई। तो कहा जाने लगा कि ये राम पर बोलते हैं और चार्टर पर जा रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि ये कहां लिखा गया है कि चार्टर में हराम वाले ही जाएंगे, राम वाले नहीं जाएंगे।”

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) पर क्यों हुआ था विवाद?

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने मेरठ के एक कार्यक्रम में कहा था, “अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं, उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।”

कुमार विश्वास का बयान सुनकर कहा गया कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया है। क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम रामायण है, उनके बेटों के नाम लव और कुश है। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी भी की है। इस दौरान दोनों के अलग-अलग धर्मों से होने पर खूब बवाल भी मचा था। सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया गया था।

विवाद होने के बाद एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने सफाई देते हुए कहा, “मैं गाजियाबाद, नोएडा में रहता हूं। वहां हर घर में किसी का नाम रामायण है, किसी का साकेत, नंदावन, गोकुल तो किसी का नाम श्रीधाम है। हमारे यहां यही 5-6 नाम होते हैं, इसी को लोग चुन लेते हैं। ईश कृपा या ऐसा कुछ रख लेते हैं।”

Tags: Kumar Vishwas
Previous Post

छत्तीसगढ़ की उद्योग नीत‍ि से उद्योगपत‍ि प्रभाव‍ित, करेंगे न‍िवेश: CM साय

Next Post

‘यह मेरा सौभाग्य था कि…’, 100 वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ऐसे किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद, लिखा लंबा लेख

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee-PM Modi

'यह मेरा सौभाग्य था कि...', 100 वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ऐसे किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद, लिखा लंबा लेख

यह भी पढ़ें

Yogi

मिशन रोजगार: सीएम योगी 2846 शिक्षकों को कल देंगे नियुक्ति पत्र

11/08/2021
Raveena Tandon's magic played in 'Dance Deewane 3', injured with her performance

‘डांस दीवाने 3’ में चला रवीना टंडन का जादू, अपनी अदाओ से किया घायल

23/06/2021
Basant Panchami

आज बसंत पंचमी पर करें ये उपाय, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

16/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version