• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉब-लिंचिंग : लखीमपुर खीरी में जमीनी विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्र Former MLA Nirvendra Kumar Mishra

पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में दबंगों की पिटाई से पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की मौत हो गई है। मुन्ना निघासन विधानसभा से दो बार निर्दलीय व एक बार समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके थे। बता दें कि विवादित जमीन पर कब्जा करने आए दबंगों को रोकने गए दूसरे पक्ष के लोगों की दबंगों ने की लात घूंसे लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

मामला तहसील पलिया के त्रिकोलिया पढुआ की है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। संपूर्णा नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। सूचना पाकर पुलिस फोर्स पहुंची है।

दिल्ली पुलिस ने एटीएम में सेंधमारी करनेवाले बदमाश को किया गिरफ्तार

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के पास मेन रोड पर एक जमीन है। जिस पर समीर गुप्ता पुत्र किशन कुमार गुप्ता और पूर्व विधायक निर्वेंद्र के बीच कब्जे को लेकर विवाद है। जानकारी के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विवादित जमीन पर विपक्षी किशन कुमार गुप्ता रविवार को सैकड़ों लोगों के साथ कब्जा करने पहुंच गए। यह देख पूर्व विधायक भी अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कब्जा रोकने के लिए दबंगों ने पूर्व विधायक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बचाव में दौड़े पूर्व विधायक के बेटे संजीव कुमार को पीटा गया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।

हथियार से लैस थे आरोपी

परिवार वालों ने दोनों को वाहन पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन, रास्ते में पूर्व विधायक की मौत हो गई। जबकि, संजीव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार का आरोप है कि विपक्षी सैकड़ों हथियार से लैस लोगों को लेकर आए थे। इस घटना को पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों ने अंजाम दी है।

तीन बार क्षेत्र का किया नेतृत्व

10वीं से 12 विधानसभा में निर्वेंद्र मिश्र साल 1989 से 1993 तक तीन बार विधायक रहे। साल 1989 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीता था। इसके बाद 1991 के चुनाव में भी निर्दलीय चुनाव जीता, वहीं, 1993 के चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर शांति है। मैं खुद घटनास्थल पर जा रहा हूं। परिवार वालों से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने दी ये सफाई

एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि, निर्वेन्द्र उर्फ मुन्ना और समीर गुप्ता पुत्र किशन लाल गुप्ता व राधेश्याम गुप्ता के बीच विवादित जमीन के कब्जे को लेकर वाद विवाद हुआ था। विवाद के दौरान निर्वेन्द्र मिश्रा गिर गए थे, उन्हें सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। विवादित जमीन समीर गुप्ता के नाम से थी, जिसके कब्जे को लेकर निर्वेन्द्र मिश्रा द्वारा विरोध किया जा रहा था। निर्वेंद्र मिश्रा व उनके पुत्र के खिलाफ पूर्व में 107/116 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ पलिया कुलदीप कुकरेती को निलंबित

सीओ पलिया कुलदीप कुकरेती को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि पूर्व विधायक के पुत्र संजीव ने सीओ पलिया कुलदीप कुकरेती पर न सिर्फ गंभीर आरोप लगाए हैं, बल्कि उन्हें तहरीर में भी आरोपित किया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को संबोधित करके लिखी गई तहरीर में संजीव ने कहा है कि जब घटना हुई तो गांव वाले वहां पहुंच गए और राधेश्याम गुप्ता व उनके पुत्र अनुराग को पकड़ लाए। आरोप है कि इसी बीच सीओ पलिया वहां पहुंच गए और पूर्व विधायक के घर में घुसकर उनकी पत्नी व बहू को मारपीट कर राधेश्याम व उनके पुत्र को अपने साथ ले गए। संजीव ने आरोप लगया कि उनके पिता की मौत में सीओ पलिया का भी हाथ है।

Tags: Former MLA Nirvendra Kumar Mishra alias Munnaएएसपी अरुण कुमार सिंहएसपी सतेंद्र कुमारपुलिस फोर्सपूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्नालखीमपुर खीरीसंपूर्णानगर थाना
Previous Post

कॉमेडियन-एक्टर बलराज और दीप्ति तुली ने पंजाब के जालंधर में रचाई शादी

Next Post

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर घनश्याम नायक अस्पताल में भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post
nattu kakaaa

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर घनश्याम नायक अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

ग्रेटर हैदराबाद मुफ्त पानी योजना

टीआरएस सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद मुफ्त पानी देने की योजना शुरू की

12/01/2021
Ajit Pawar

मोदी सरकार को मिला अजित पवार का समर्थन, नए संसद भवन के लिए कही ये बड़ी बात

29/05/2023
loot

पेट्रोल पंप के मुनीम से 6 लाख की लूट

14/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version