• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ से दुधवा हवाई सेवा संग लखीमपुर महोत्सव-24 का आगाज

Writer D by Writer D
25/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Lakhimpur Mahotsav-24

Lakhimpur Mahotsav-24

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ / लखीमपुर खीरी: योगी सरकार ईको टूरिज्म (Eco Tourism) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं प्रदेश के प्रमुख ईको पर्यटन क्षेत्रों में एयर कनेक्टिविटी सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखीमपुर खीरी के लिए ईको टूरिज्म (Eco Tourism) के तहत हवाई सेवा शुरू हुई। सीएम योगी के निर्देश पर पर्यटन एवं वन मंत्री ने हवाई सेवा से लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचकर सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने खीरी की अनूठी पहल ‘तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24’ (Lakhimpur Mahotsav-24) का उद्धाटन किया। इसी के साथ महोत्सव का आगाज हो गया, जो 28 नवंबर तक विभिन्न जगहों पर चलेगा।

अब पर्यटक हवाई सेवा से 45 मिनट में पहुंच सकेंगे दुधवा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर ईको टूरिज्म (Eco Tourism) एवं पर्यटकों को एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने के लिए लखनऊ से दुधवा हेलीकाप्टर सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा पर्यटकों को महज प्रति पर्यटक 5 हजार रुपये में उपलब्ध होगी। इससे पर्यटकों का काफी समय बचेगा। उन्होंने बताया कि अभी लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान सड़क मार्ग से पहुंचने में 4:30 घंटे का समय लगता है। वहीं हवाई सेवा के जरिये पर्यटक 45 मिनट में दुधवा पहुंच सकेंगे। योगी सरकार की पहल से दुधवा में पयर्टकों की संख्या में खासा इजाफा होगा।

पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सोमवार को हवाई सेवा से पलिया हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद दाेनों मंत्री दुधवा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां पर ‘तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24’ (Lakhimpur Mahotsav-24) का उद्धाटन किया।

यह सुविधा पर्यटकों को सप्ताह में चार दिन मिलेगी। इसमें हर शनिवार और रविवार को विशेष रूप से हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। वहीं जल्द अन्य दो दिन हवाई सेवा के निर्धारित कर दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा के सफल परिणाम को देखते हुए आने वाले दिनों में सेवा सातें दिन मिलेगी।

तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव में थारू नृत्य ने सभी को मोहा

पर्यटन एवं वन मंत्री ने दीप जलाकर खीरी के पहले महोत्सव ‘तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24’ (Lakhimpur Mahotsav-24) का उद्धाटन किया। इस दौरान ईको विकास समिति की महिला कलाकारों ने थारू संस्कृति के रंग बिखेर सभी का मन मोह लिया। उन्हाेंने पारंपरिक थारू नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के हर जिले की विरासत, संस्कृति और पैराणिक धरोहर का प्रचार प्रसार और संरक्षित करने पर जोर देते हैं।

इसी क्रम में पहली बार खीरी में लखीमपुर महोत्सव-24 (Lakhimpur Mahotsav-24) का आयोजन किया गया। इसी थीम ‘तराई की मिट्टी का उत्सव, लखीमपुर महोत्सव-24’ रखी गयी है। उन्होंने बताया कि महोत्सव 28 नवंबर तक विभिन्न पैराणिक स्थानों पर रोजाना होगा।

डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि 25 नवंबर को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में ‘प्रकृति एवं परमात्मा की भूमि’ शीर्षक पर महोत्सव का आगाज किया गया। इसी तरह शाम को लखीमपुर उत्सव- रंग, तरंग, मनोरंजन मंच, 26 को कोटवारा ग्राम में लोक कला का संगम, 27 को छोटी काशी में आध्यात्मिक शांति का केंद्र और 28 नवंबर को मेंढक मंदिर में हमारी विरासत शीर्षक पर आधारित महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Tags: Dudhwa national parkLakhimpur Mahotsav 2024lakhimpur news
Previous Post

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ, HC की लखनऊ बेंच ने खारिज की याचिका

Next Post

पौराणिक कथाओं से राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रधर्म को मजबूती : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

पौराणिक कथाओं से राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रधर्म को मजबूती : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

एनबीए, एआईआरएफ एवं नैक मूल्यांकन हेतु संस्थान स्वप्रेरणा से आगे बढ़ें, पूर्ण तैयारी के साथ आवेदन करें: मुख्यमंत्री

02/05/2025

अयोध्या सबको आना चाहिए, भगवान राम सब के हैं : मनीष सिसोदिया

13/09/2021
cm yogi

आरडीएसएस की मदद से यूपी की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी योगी सरकार

15/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version