• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना किसान महारैली में पहुंचा, पंजाब पुलिस मूकदर्शक

Desk by Desk
23/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
लक्खा सिधाना Lakkha Sidhana

लक्खा सिधाना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली स्थल पर पहुंच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, इसके बावजूद सिधाना सीधे मंच पर पहुंच गया। बता दें कि सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है। यह महारैली बठिंडा के गांव महराज में आयोजित की जा रही है। रैली में किसान नेताओं ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस यहां आई तो वे पुलिस का घेराव करेंगे।

महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। बता दें कि कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी।

REET में 9.13 लाख अभ्यर्थियों ने दोनों लेवल के फॉर्म भरे, टूटा राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिकॉर्ड

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।

पंजाब में बिखर रहे किसान संगठनों पर लक्खा सिधाना कई बार वीडियो जारी कर अपनी राय रख चुका है। उसने अपनी यह चिंता दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक पर लाइव आकर भी जताई थी। उस समय उसने कहा था कि किसान आंदोलन पंजाब से उठा था, लेकिन आज यह दूसरे हाथों में जा रहा है। किसान संगठन बिखर रहे हैं, उन्हें एक साथ आकर आंदोलन को मजबूत करना चाहिए।

Tags: bathindaDelhi PoliceDelhi violenceLakha SidhanaLatest Punjab News in HindimehrajpunjabPunjab Hindi SamacharPunjab News in Hindiलक्खा सिधाना
Previous Post

Rajasthan RVUNL में इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर पदों समेत बंपर भर्ती, करें आवेदन

Next Post

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा कल होगी खत्म, अबतक 12 फर्जी छात्र पकड़े गए

Desk

Desk

Related Posts

Plants
धर्म

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

23/09/2025
Bangles
धर्म

जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने के लिए राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां

23/09/2025
Bada Mangal
Main Slider

हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप, करियर में मिलेगी तरक्की

23/09/2025
Shardiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि पर जरूर करें 9 दुर्गा के बीज मंत्रों का जाप

23/09/2025
Maa Brahmacharini
Main Slider

Shardiya Navratri: आज करें मां ब्रह्माचारिणी की आरती, देवी दुर्गा की बनी रहेगी कृपा

23/09/2025
Next Post

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा कल होगी खत्म, अबतक 12 फर्जी छात्र पकड़े गए

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

भाजपा हेराफेरी कर सत्ता में बना रहना चाहती है: अखिलेश यादव

27/09/2023
Sawan Shivratri

इस साल चार शुभ योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, मिलेगा पूजा का दोगुना फल

24/02/2024
मनोज बाजपेयी Manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी ने हर मुद्दे पर सवाल पूछने को लेकर जताई नाराजगी

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version