• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ लक्ष्मण झूला पुल

Writer D by Writer D
17/04/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। सप्ताहांत और त्योहारी अवकाश के दौरान पिछले तीन दिनों से ऋषिकेश (Rishikesh) और आसपास क्षेत्रों में लाखों की संख्या में पर्यटक (Tourists) पहुंचे हैं। अपनी आयु पूरी कर चुके लक्ष्मण झूला पुल (Lakshman Jhoola Bridge) के ऊपर भारी भीड़ एक साथ चढ़ गई। शनिवार देर रात तक यही स्थिति बनी रही।

लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर खंड की रिपोर्ट को आधार मानते हुए जिलाधिकारी टिहरी ईवा श्रीवास्तव ने इस पुल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने शनिवार देर रात पुल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया।

पिछले तीनों दिन से ऋषिकेश ही नहीं मुनिकीरेती के तपोवन, लक्ष्मण झूला और आसपास क्षेत्रों में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। होटल, लॉज, धर्मशालाएं सभी पूरी तरह से पैक है। पर्यटक अपने वाहनों के साथ पार्किंग में रात गुजारने को मजबूर हैं। मुनिकीरेती क्षेत्र में जब पर्यटकों को रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है तो गंगा पार लक्ष्मण झूला क्षेत्र की ओर जा रहे हैं।

बीते शुक्रवार रात तक लक्ष्मण झूला पुल के ऊपर लोग खचाखच भर गए। हालात ऐसे बन गए कि एक कदम आगे बढ़ना भी मुश्किल हो रहा था। शनिवार को भी पुल पर पूरे दिन भीड़ का आवागमन होता रहा।

जहांगीर हिंसा: शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर खंड के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान ने उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर और उप जिलाधिकारी यम्केश्वर के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को विस्तृत रिपोर्ट के साथ पुल को आवागमन के लिए रोकने का आग्रह किया। शनिवार को यह पत्र प्रशासन को भेजा गया। पुल पर भीड़ बढ़ने के कारण जनहानि की आशंका भी बढ़ गई है।

अधिशासी अभियंता खान ने बताया कि इस पुल के ऊपर कंसंट्रेटेड लोडिंग (केंद्रित भार) बढ़ गया है। जबकि पुल का डिजाइन इस तरह की लोडिंग के आधार पर तैयार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इस पुल के बगल में नए पुल का भी निर्माण चल रहा है। जिस कारण पुराने पुल को बंद किया जाना जरूरी है।

अधिशासी अभियंता के पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ईवा श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और उप जिला अधिकारी नरेंद्र नगर को आदेश जारी कर जानमाल एवं जन सुरक्षा को देखते हुए लक्ष्मण झूला सेतु पर आवागमन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है।

मुनिकीरेती के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी के आदेश पर शनिवार रात लक्ष्मण झूला पुल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

Tags: haridwar newsLakshman Jhula bridgeNational newsrishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

जहांगीरपुरी हिंसा: शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी जब्त

Next Post

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Cloudburst wreaks havoc in Doda
जम्मू कश्मीर

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Next Post

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड भी घटाएगा 30 फीसदी पाठ्यक्रम, योगी सरकार ने लगाई मुहर

16/07/2020
Kaal Bhairav jayanati

इस दिन मनाई जाएगी काल भैरव जयंती, जानें पूजा-विधि

08/11/2024
Murder

नाई ने घर में घुसकर दो बच्चों की गला रेतकर की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version