• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनपुरी में पूर्व मंत्री लालजी टंडन ने की थी होली पर जुलूस की शुरुआत

Writer D by Writer D
03/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Holi

Lalji Tandon started the procession on Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनपुरी में होली (Holi) छह और सात को मनाई जाएगी। होली पर रंग वाले दिन शहर के चौक व चौपटियां से उठने वाला जुलूस सात मार्च को निकलेगा। उससे एक दिन पहले छह मार्च होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। साथ ही दूसरे दिन आठ मार्च को हास्य कवि सम्मेलन ’चक्कलस’ भी आयोजित किया जाएगा।

होलिकोत्सव समिति की ओर से होली (Holi) पर पिछले लगभग 55 सालों से चैक में कोनेश्वर मंदिर चैराहे से हाथी, ऊंट, डीजे बैंड के साथ विशाल होरियारों को जुलूस निकलता आ रहा है। होरियारों का यह जुलूस जहां एक ओर ऐतिहासिक है वहीं लखनपुरी की गंगा-जमुनी तहजीब का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें हिन्दुओं के अलावा मुस्लिम परिवारों के भी काफी लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर होने वाला कवि सम्मेलन भी का भी अपना खास महत्व है।

होलिकोत्सव समिति से जु़ड़े वरिष्ठ पदाधिकारी ओम प्रकाश दीक्षित ने जुलूस की शुरूआत के बारे में बताया कि पहले क्षेत्र के लोग बड़े ही खराब ढंग से होली खेलते थे, जिससे सभ्य लोग इस दिन निकलते हुए डरते थे। तब प्रदेश के पूर्व मंत्री और राजनेता रहे लालजी टंडन ने अपने निवास पर बैठक रखी, जिसमें उस समय के प्रसिद्ध साहित्यकार अमृत लाल नागर, लाला जुगुल किशोर सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें होली पर एक जुलूस निकालने पर सहमिति बनी और साथ ही दूसरे दिन विशाल कवि सम्मेलन ’चक्कलस’ का भी आयोजन शुरू हुआ।

दीक्षित बताते हैं कि आज तक उसी तरह से लगातार जुलूस निकाला जा रहा है। इसका विशेष इंतजाम किया जाता है। जुलूस में हाथी, ऊंट, खड़खड़े, जिप्सी पर होरियार निकलते हैं। पहले से रंग, गुलाल की बोरियां, रंग भरकर, ड्रम और फूलों का इंतजाम किया जाता है। इसमें मुस्लिम परिवारों के भाईयों का भी बराबर सहयोग होता है। तरकारी मंडी, अकबरी गेट सहित अन्य जगहों पर मुस्लिम भाई खूब बढ़िया स्वागत करते है। गुझियां, ठंडाई पिलाई जाती है। जुलूस में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन, डाॅ. नीरज बोरा सहित अन्य राजनेता व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होते है। पूर्व में लालजी टंडन, अमृत लाल नागर सहित अन्य हस्तियां भी इस जुलूस की शोभा बढ़ाती थी।

पालकी पर होकर सवार मां गौरा आईं ससुराल, काशीपुराधिपति के गौने में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

इसके अलावा दूसरे दिन होने वाले कवि सम्मेलन चक्कलस में बड़े-बडे कवि और राजनेता आ चुके है। इसमें शामिल होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई भी आ चुके है। श्रीदीक्षित ने बताया कि इस सारी व्यवस्था को संयोजक अनुराग मिश्रा उर्फ अन्नू मिश्रा ही संभाले है।

उधर चौपटिया से निकलने वाली होली की परंपरागत बारात भी सात मार्च को सुबह कक्कड़ पार्क से प्रारंभ होगी.। शुभ संस्कार समिति द्वारा आयोजित होली का जुलूस इस बार 49 साल पूर्ण कर रहा है ..समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया जुलूस भोलानाथ कुआं ,अकबरी गेट, विक्टोरिया स्ट्रीट ,कमला नेहरू मार्ग होते हुए चौक पहुंचेगा जहां चैक के जुलूस से इसका मिलन होगा .. मंत्री रिद्धि किशोर गौड़ के अनुसार ऊंट, डीजे, बैंड और तांगों से सुसज्जित जुलूस का स्वागत मुस्लिम भाई फूलों की होली खेल कर करते हैं। समिति के उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया की जुलूस हरदोई रोड, माली खान सराय होते हुए चौपटिया पर समाप्त होगा। जुलूस में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, विधायक नीरज बोरा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Tags: Holiholi 2023Lucknow News
Previous Post

सीएम धामी ने रेल मंत्री से पूर्णागिरी मेले के दौरान पर्याप्त गाड़ी चलाने की मांग

Next Post

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
BHU

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

यह भी पढ़ें

Sanskriti Utsav

गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच, मिलेगा सम्मान और पहचान

07/01/2026
murder

अवैध संबंधों के शक में देवर ने विधवा भाभी काे हथौड़े से मार डाला

26/07/2022
भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज Indian fans propose to Australian girlfriends

भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज तो मैक्सवेल ने बजाई ताली

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version