• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, ‘नेताजी’ को बताया समाजवादी वटवृक्ष

Writer D by Writer D
10/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) काफी गमगीन हैं। इस खबर से वह काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को समाजवादी वटवृक्ष बताया है। उन्होंने राजनीति में मुलायम सिंह यादव के योगदान की भी सराहना की है।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति और वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुलायम भले हमारे बीच से चले गए, लेकिन उनकी यादें जुड़ी रहेंगी। लालू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

लालू यादव ने कहा, “मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को देशभर में काफी आगे बढ़ाया। वह हमारे तो संबंधी थे, हमारी बेटी उनके यहां है। हमको एक घटना याद है, जब हम लोग तिलक चढ़ाने गए थे तो नेताजी ने बिहार भर के जितने लोग गए थे, सबके लिए अलग-अलग इंतेजाम किए थे और सबसे पूछना कि खाया या नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्रार्थना है कि मुलायम जी की आत्मा को ईश्वर शांति दे और अखिलेश व उनके पूरे परिवार को इस क्षति को सहन करने के लिए ताकत मिले।

राजनीति के भीष्म पितामह का निधन, ऑल इण्डिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बता दें कि लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव काफी अच्छी साथी थे। अच्छी दोस्ती के अलावा, ये आपस में रिश्तेदार भी हैं। लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही हुई है। राजलक्ष्मी की शादी मुलायम के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप सिंह यादव मुलायम के भतीजे रणवीर सिंह यादव के बेटे हैं। इस रिश्ते से दोनों नेता आपस में समधी हैं।

बता दें कि मुलायम सिंह के निधन से देशभर में शोक का माहौल है। वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां सोमवार को उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

Tags: bihar newslalu prasadLucknow Newsmulayam singh passes awayNational newsrip mulayam singhup news
Previous Post

राजनीति के भीष्म पितामह का निधन, ऑल इण्डिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

सीएम धामी ने दिव्यांगजनों को किया कृत्रिम अंग वितरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

सीएम धामी ने दिव्यांगजनों को किया कृत्रिम अंग वितरण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: CM Dhami

05/09/2026
फाइटर जेट राफेल

राफेल डील से लेकर डिलिवरी तक का सफर आसान नहीं था, राजनीतिक रस्साकशी पर लगा विराम

30/07/2020
CM Dhami

उत्तराखंड सरकार ने अहमदाबाद में किए 20 हज़ार करोड़ के एमओयू

01/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version