• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश के बीच भी टूटा रावण का दंभ, धू-ध कर जला पुतला

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ravana Dahan

Ravana Dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में मौसम के जबरदस्त बदलाव और बारिश के बीच रावण दहन (Ravana Dahan) की परंपरा का क्रम नहीं टूटा। बुधवार को सुबह से खुले मैदान में रखे रावण समेत अन्य के पुतलों को पन्नी आदि से ढककर बचाने की जोर आजमाइश चलती रही। रात आठ बजे बारिश कम होने के बाद रामलीला समितियों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। फिर पुतला दहन ने जोर पकड़ा। शहर के सबसे प्राचीन और बड़े करीब 65 फुट के रावण (Ravana) के लैमिनेटेड पुतले का दहन ऐशबाग रामलीला मैदान में हुआ तो मौजूद भीड़ ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए।

मौसम में परिवर्तन और परिस्थितियां विपरीत होने के बाद भी ऐशबाग रामलीला मंचन और रावण दहन ( Ravana Dahan) किया गया। समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रभु राम के प्रति समस्त रामभक्तों की जो श्रद्धा है। उसी ने समिति को साहस दिया कि इतनी भारी बारिश के बाद भी विजय दशमी को पहले कि तरह ही आयोजित किया जा सका। यहां पर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त रोशन जैकब, डीएम सूर्यपाल गंगवार आदि की मौजूदगी में भव्य तरीके से रावण दहन जोरदार आतिशबाजी के साथ हुआ। मैदान में भरे पानी के बीच में दर्शकों का उत्साह और जोश कम नहीं पड़ा। लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर रावण दहन दिखाने पहुंचे। बाहर लगे मेले में भी बच्चों, महिलाओं समेत सभी ने खूब मस्ती की। यहां विजय दशमी के दिन मंदोदरी रावण संवाद, मेघनाथ व रावण वध के दृश्य प्रस्तुत किये गए। संस्था के सचिव पं आदित्य द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।

शोभायात्रा के बाद दहन

आलमबाग में श्री रामचन्द्र सांस्कृतिक कला एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से 43वां श्री रामलीला दशहरा मेला एवं शोभा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ महामंत्री अतुल तिवारी ने बताया कि मेला स्थल पर महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं। संस्था के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने महापौर की सम्मानित किया।

गाजे-बाजे और रथ में विराजमान प्रभुश्रीराम श्रद्धालुजन पुष्प वर्षा के साथ आलमबाग से सिंगारनगर, बारा बिरवा, नेबरहुड पार्क होते हुए जयजगत पार्क शाम को पहुंची। यहां लंकेश और राम युद्ध के बाद 40 फुट के रावण और मेघनाथ 35 फुट के पुतले का दहन हुआ।

आलमबाग की वीजी काॅलोनी की रामलीला दशहरा मेला कमेटी की ओर से सुबह निकलने वाली शोभायात्रा देर शाम की निकली। आलमबाग होते हुए कानपुर रोड पर तय स्थान पर पहुंची। जहां पहले से खड़े रावण के भीगे पुतले का दहन किया गया।

रावण दहन के बाद लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला, मैदान में मची भगदड़

दिनभर बारिश के बावजूद महिला शक्ति संस्था आलमबाग के कैलाशपुरी में महिला एवं बाल कलाकार दशानन वध कर असत्य पर सत्य की जीत का पंचम लहराया। विजयदशमी का यह आयोजन महिला इकाई ही किया। इसमें युवा कलाकारों का बढ़-चढ़कर उत्साह दिखा। संस्था की अध्यक्ष कुसुम पाठक ने कहा कि रावण एक महाज्ञानी था। ज्ञानी होने के बावजूद युवा पीढ़ी को उसके अंदर अहंकार को भगवान श्रीराम के अंत का स्वरूप को बताना ही रावण दहन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में बच्चों को बाल रूप में राम, लक्ष्मण, हनुमान और लंकेश के अभिनय से उन्हें जीवन की सच्चाई जागृत होती है। बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि पांच फीट के लंकेश का पुतला फूंका गया।

तुलसी पार्क पर रावण दहन ( Ravana Dahan) टला

गीतापल्ली के तुलसी पार्क में गुरुवार को दशहरा उत्सव श्रृद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। आयोजक सियाराम वर्मा ने बताया कि कल दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा। श्री रामलीला समिति, महानगर ने निर्देशक पीयूष पाण्डे से संवाद करके ये निर्णय लिया है कि बुधवार को सांकेतिक रूप से समिति हाल में मेघनाथ लक्ष्मण, युद्ध, कुंभकर्ण राम, लक्ष्मण और श्री राम सेना युद्ध और राम व उनकी सेना और रावण युद्ध मंचित किया जाएगा। कल पारितोषिक वितरण, रावण मेघनाथ पुतला दहन, राज्याभिषेक के साथ इस वर्ष की श्री रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

Tags: aishbagh ramlilaLucknow NewsRavana Dahan
Previous Post

SpaceX ने लॉन्च किया अपना रॉकेट, NASA के 4 एस्ट्रोनॉट जाएंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

Next Post

‘अगले बरस तू जल्दी आना मां…’ की पुकार के साथ हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
durga visarjan

'अगले बरस तू जल्दी आना मां...' की पुकार के साथ हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन

यह भी पढ़ें

Zone of Excellence

योगी सरकार की पहल का असर, सड़क हादसों में ब्रेक लगाएंगे ”जोन ऑफ एक्सीलेंस”

07/02/2025
bomb blast

देर रात हुए बम विस्फोट से दहला ये शहर, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़

13/05/2022

IMF : भारत लोगों की सुरक्षा, लक्षित सहायता देने, स्वास्थ्य पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version