• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कानून व्यवस्था है ध्वस्त, जंगलराज कायम : अखिलेश यादव

Desk by Desk
25/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। रोज हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं । सरकार इसको रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है ।

सपा अध्यक्ष ने बक्शा थानांतर्गत ग्राम चकमिर्जापुर पकड़ी के पुजारी यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे । उन्होंने पुजारी यादव के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और राज्य सरकार से 20 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक पुजारी यादव को गत 11 फरवरी को लगभग 3 बजे दिन में पुलिस घर आई और पकड़ कर थाने ले गई जबकि उसके खिलाफ किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

रात्रि 8 बजे पुनः थाना बक्शा के एसओ आए और घर में घुस कर नकद रुपये, औरतो के गहने व अन्य जरूरी सामान उठाकर ले गए। उन्होंने पुजारी यादव की हिरासत में हुई मौत के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराते हुए दोषी पुलिस जनों को तत्काल गिरफ्तार करने की भी मांग की ।

ई कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों की मनमानी को रोकने के लिए व्यापारी करेंगे हड़ताल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थानों का जितना नुकसान किया है उतना किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सब कुछ झूठा फसाना है, इसका काम नफरत फैलाना है। राजनीतिक लोगों पर मुकदमा लगाना है। लोकतंत्र में इतना झूठ कोई नहीं बोला जितना भाजपा ने बोला है। भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है। इसके कामकाज से समाज का हर वर्ग निराश है। जनता को धोखा दिया गया है। भाजपा सरकार अब जाने वाली है, वह अपनी विदाई को तैयार है।

उन्होंने राज्य विधान सभा में प्रस्तुत बजट को पूर्णतया निराशा जनक और जनहित की घोर उपेक्षा करने वाला बताया । उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चरित्र के अनुसार इसमें जनता को गुमराह करने वाली घोषणाएं की है। राज्य सरकार ने जाते-जाते झूठे वादों की झड़ी लगाई है और किसानों, नौजवानों, महिलाओं तथा व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा के बजट से गरीबों को नहीं अमीर उद्योगपतियों को और ज्यादा लाभ मिलेगा। बढ़ती मंहगाई पर नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बजट आम लोगों को धोखा देने वाला है। इसमें गरीब, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं है, केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सरकार केवल जाति, धर्म और द्वेष फैलाकर अपनी राजनीति कर रही है। लोगों को मूल मुद्दो से भटकाने के लिए जाति और धर्म के मामलों में उलझा कर रख दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के लिए नौकरी, रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं बनायी। लोग बेरोजगार हो घूम रहे हैं। नौकरियां भी लोगों की समाप्त कर दी गयी। ये सरकार जब गंगा माँ की नहीं हुई तो हमारी-आपकी क्या होगी। गंगा साफ नहीं हुई बल्कि गंगा सफाई का बजट साफ हो गया।”

Tags: akhilesh yadavJungle Raj prevailsLaw and order in the state is dismantledअखिलेश यादवजंगलराज कायमप्रदेश में कानून व्यवस्था है ध्वस्त
Previous Post

इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रनों पर ढेर, भारत को मिला 49 रनों का लक्ष्य

Next Post

यूपी में एक जिले में एक दिन में ही होंगे पंचायत चुनाव

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat elections

यूपी में एक जिले में एक दिन में ही होंगे पंचायत चुनाव

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क किनारे बैठे लोगों को वैन ने कुचला, सात लोगों की मौके पर मौत

11/09/2023
suicide

प्रेमी जोड़े की गला दबाकर हत्या,फिर पेड़ पर लटका दिए शव, दो लोग हिरासत में

29/01/2021
Transfer

रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, इनको मिली तैनाती

20/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version