• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधि अधिकारी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक करें निर्वहन : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारियों की नियुक्ति से लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रकार के मुकदमों की पैरवी करने में आसानी होगी काफी समय से लोक निर्माण विभाग को विधि अधिकारियों की आवश्यकता थी ,जो सरकार के प्रयासों से पूरी हो गई है ।

केशव प्रसाद मौर्य ने आज  लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त 17 विधि अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त विधि अधिकारी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और विभाग के मुकदमों /वादों  के निस्तारण में न्यायालयों में  विभाग का पक्ष पूरी प्रबलता  व  क्षमता के साथ रखें । उन्होंने कहा कि विधि अधिकारियों के न होने से विभागीय अधिकारियों को अदालती कार्यों में लगना पड़ता था , जिससे तकनीकी कार्य प्रभावित होते थे ।उन्होंने विधि अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधि अधिकारियों की नियुक्ति से न्यायालयों में मजबूती से पक्ष रखने का संभल मिलेगा ।

बडा़ और तकनीकी कार्यो से जुडा़ विभाग होने के नाते विभाग में वादों की संख्या भी अपेक्षाकृत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि विधि अधिकारियों की नियुक्ति से वादों के निस्तारण में गति भी आएगी।  मौर्य ने सभी विधि अधिकारियों व उनके परिवारी जनों तथा विभाग के अधिकारियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा विधि अधिकारियों की  नियुक्ति से विभाग के मामलों का ढंग से निस्तारण हो सकेगा और विभाग प्रगति के पथ पर और अधिक ते के साथ अग्रसर होगा ।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग  नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा की विधि अधिकारियों की नियुक्ति से वादों की समय से पैरवी हो सकेगी और तमाम

दिक्कतें दूर होंगी ।काउंटर  दाखिल करने, अपील करने आदि मे न्यायालय में मजबूती के साथ व समय से विभाग का पक्ष रखने में विधि अधिकारियों का संबल मिलेगा। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और आशा व्यक्त की ,कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और विभाग को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष  राकेश सक्सेना ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य अभियंता जे के बांगा ने किया और सभी अतिथियों व अभ्यागतो का स्वागत मुख्य अभियंता  ए के वास्तव ने किया। प्रमुख अभियंता  मनोज गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर  सचिव, लोक निर्माण विभाग  समीर वर्मा,  प्रमुख अभियंता  अरविंद वास्तव सेतु निगम के प्रबंध निदेशक  योगेश पवार निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक  एस पी सिंघल मुख्य अभियंता  अशोक कनौजिया, मुख्य अभियंता  अशोक अग्रवाल, मुख्य अभियंता  संजय वास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: Hindi SamacharKeshav mauryaLucknow NewsPolitics newsup newsup political
Previous Post

15 दिसम्बर तक दूसरी डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया  : सीएम धामी

Next Post

नीरज चोपड़ा, सुनील छेत्री एवं मिताली इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा, सुनील छेत्री एवं मिताली इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के राहुल गांधी

13/10/2024
petrol

लगातार 16वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक कर लें अपने शहर के रेट

02/08/2021
Arun Rajbhar

ABVP के समर्थन में उतरे अरुण राजभर, आंदोलन को ठहराया जायज

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version