• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाली पेट करें इसका सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

Writer D by Writer D
17/04/2024
in फैशन/शैली
0
Lemon Water

Lemon Water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नींबू (Lemon) पानी एक आम पेय पदार्थ हैं जिसे लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं और कई बार घर आए मेहमानों के लिए भी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन कई चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। नींबू में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, थियामिन, नियासिन जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं।

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े कई फायदे दिलाता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से आपकी सेहत पर असर पड़ता हैं। आइये जानते हैं…

इम्यून सिस्टम करता है मजबूत

खाली पेट नींबू पानी (Lemon Water) काफी फायदेमंद होता है। नींबू इम्यूनिटी को मजबूती रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और पोटैशियम होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाता है। जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में कारगर

अनुसंधानों से पता चलता है कि नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट मोटापे को बढ़ाने वाले कारकों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में इसके विशेष लाभ देखने को मिले हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि नींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में भी सहायक हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

पाचन क्रिया हो तंदुरुस्त

पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में नींबू का रस आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि इसको सिट्रस फल के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में यदि इसका सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया सुचारु रुप से अपना काम कर सकती है। इससे अलग एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह पता चलता है कि यदि सुबह की शुरुआत गर्म पानी के साथ और नींबू के रस के साथ की जाए तो पाचन क्रिया को कई फायदे हो सकते हैं।

मिलेगी शरीर को एनर्जी

आप दिनभर ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आप अनेहल्दी ड्रिंक की बजाए नींबू पानी पर स्विच कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही हेल्दी भी होता है। अन्य शुगर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है, इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना। मुख्यरूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह यूरीन के बहाव को ब्लॉक कर देते हैं जो अत्यधिक पीड़ा का कारण बनता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।

बनाने रखता हैं पीएच बैलेंस

एसिडिटी शरीर को नुक़सान पहुंचाती है, नींबू पानी एसिटिडी की समस्या को कम करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नींबू ब्लड के पीएच बैलेंस में बदलाव करने के साथ ही यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।

लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है

नींबू में मौजूद सीट्रिक एसिड एन्जाइम्स को बेहतर तरी़के से काम करने में मदद करता है। साथ ही लीवर को संतुलित रखकर ये डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक और एस्कोर्बिक एसिड रक्त से तमाम तरह के एसिड दूर करता है। यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है जिससे एसिड बाहर निकलते हैं।

त्वचा बनती है चमकदार

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने और धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में सहायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यदि त्वचा की नमी कम हो जाए तो वह शुष्क होने लगती है और झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है। साल 2016 के एक प्रयोगशाला अध्ययन से पता चलता है कि साइट्रस-आधारित पेय, त्वचा में झुर्रियों को बनने से रोकने में सहायक हो सकते हैं।

Tags: drink lemon water empty stomachHealthhealth tipsHealthy livinglemon waterlemon water healthy drinklemon water healthy food
Previous Post

आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है खजूर

Next Post

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
weight

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

यह भी पढ़ें

Boxers missing

पाकिस्तान के दो मुक्केबाज बर्मिंघम से लापता

11/08/2022
Manufacturing sector

सीएम योगी के वन ट्रिलियन इकॉनमी मिशन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उल्लेखनीय योगदान

09/04/2025
Scholarship

प्रदेश में 51 लाख छात्रों को 4260 करोड़ धनराशि वितरित करने का लक्ष्य

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version