• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माजुली के असिंचित क्षेत्रों में लेमनग्रास लगाया जाएगा: डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी

Desk by Desk
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
असिंचित क्षेत्रों में लेमनग्रास लगाया जाएगा

असिंचित क्षेत्रों में लेमनग्रास लगाया जाएगा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित माजुली द्वीप गंभीर खतरे में है। आवर्ती बाढ़ व नदी तटों के कटाव द्वारा भूमि क्षेत्र में भारी कमी हो गयी है। इसके कई कारण हैं जैसे नदी तट रेखा का स्थानांतरण होना, अनुत्पादक रेत के जमाव द्वारा उपजाऊ भूमि का अवक्रमण हो जाना, द्वीप में जल निकायों का अवक्रमण होना, आदि।

खस जैसी बाढ़-रोधी सगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देकर परती भूमि के संरक्षण और बहाली की दिशा में एक प्रयास के रूप में सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ द्वारा माजुली में अरोमा मिशन चरण- के तहत सगंधित फसलों की खेती व प्रसंस्करण के लिए प्रगतिशील किसानों के चयन हेतु एक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कुख्यात बदन सिंह बद्दो की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने लगाया बोर्ड

सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ के निदेशक, डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि माजुली को सगंधित फसलों के जैविक क्लस्टर में परिवर्तित किया जा सकता है। इन फसलों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रारंभिक दौर में, खस की फसल को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जा सकता है। माजुली के असिंचित क्षेत्रों में लेमनग्रास लगाया जाएगा। खस मिट्टी के कटाव को रोक सकता है और यह धातु-प्रदूषित मिट्टी के पुनर्वास में भी सहायक है। धान की कटाई के बाद भूमि खाली होने पर जनवरी-फरवरी में मेंथा की फसल भी लगाई जाएगी।

इस अवसर पर इरशाद अली, कृषि अधिकारी, माजुली ने भी दर्शकों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान, डॉ. आर. के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक और नोडल, एनईआर क्षेत्र (अरोमा मिशन) ने चयनित फसलों, यानी मेंथा, खस व लेमनग्रास की खेती के तरीकों और अर्थशास्त्र के बारे में बात की।

इस कार्यक्रम में सीएसआईआर-नीस्ट, जोरहाट के डॉ. लकी सैकिया ने भी दर्शकों को संबोधित किया और हिंदी से असमिया भाषा में भाषण का अनुवाद किया। सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ से मनोज कुमार, डॉ. धीरज यादव और हिमांशु ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर, सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने इच्छुक प्रतिभागियों को खस व लेमनग्रास की रोपण सामग्री भी वितरित की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 100 प्रगतिशील किसानों, विशेष रूप से मिसिंग जनजाति, ने भाग लिया।  कार्यक्रम का समापन असम सरकार के कृषि अधिकारी इरशाद अली के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Tags: LemongrassLemongrass will be plantedunirrigated areas of Majuliअसिंचित क्षेत्रों में लेमनग्रास लगाया जाएगामाजुलीलेमनग्रास
Previous Post

किसान जैविक खेती पर जोर दें, रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से बचें : आनंदीबेन पटेल

Next Post

कपिल सिब्बल ने राहुल को दी नसीहत, कहा- उत्तर से हो या दक्षिण से, वोटर्स का सम्मान करना चाहिए

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
Next Post

कपिल सिब्बल ने राहुल को दी नसीहत, कहा- उत्तर से हो या दक्षिण से, वोटर्स का सम्मान करना चाहिए

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार कर्मी का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

09/01/2021
गजेंद्र सिंह शेखावत

शेखावत का गहलोत पर हमला, कहा- विधायकों की जासूसी कर कौन से लोकतंत्र को बचा रहे है

08/08/2020
CBSE

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, ‘लॉग इन फेल्ड’ के एरर से छात्र परेशान

02/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version