• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LG ने सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक, केजरीवाल ने किया था 25 साल तक बिजली फ्री होने का दावा

Writer D by Writer D
28/02/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
LG VK Saxena stopped solar policy

LG VK Saxena stopped solar policy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने दिल्ली सरकार की नई सोलर पॉलिसी (Solar Policy) पर रोक लगा दी है। सीएम केजरीवाल ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर नई सोलर पॉलिसी का एलान किया था। उन्होंने दावा किया था कि सोलर पॉलिसी से दिल्ली के बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Kejriwal) ने बताया था कि सरकार ने नई सोलर पॉलिसी- 2024 जारी की। इससे पहले 2016 में सोलर पॉलिसी जारी की गई थी। नई पॉलिसी अपनाने वाले आवासीय एरिया के उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आएगा और उन्हें 700 से 900 रुपये तक की अतिरिक्त आमदनी भी होगी। उपभोक्ताओं का चार साल के अंदर सोलर पैनल लगाने में आया खर्च भी रिकवर हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2016 में जारी सोलर पॉलिसी पूरे देश में सबसे प्रोग्रेसिव पॉलिसी थी। सोलर पॉलिसी 2016 के तहत दिल्ली के लोगों ने अब तक अपने घरों की छत पर लगभग 250 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगवाए हैं। इसके अलावा, सोलर पॉलिसी 2016 के तहत डिस्कॉम ने 1250 मेगावॉट सोलर पावर बाहर से खरीदी है। इस तरह, सोलर पॉलिसी 2016 के तहत दिल्ली के अंदर अब तक करीब 1500 मेगावॉट सोलर पावर स्थापित हुई है।

उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, सरकार ने कही यह बात

उन्होंने नई पॉलिसी की खासियत बताते हुए कहा था कि इसके तहत जो लोग अपने घर के ऊपर सोलर पैनल लगवाएंगे, उनका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। 201 से 400 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वालों का भी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा और 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों का भी बिल जीरो हो जाएगा।

दिल्ली सरकार ने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उपभोक्ताओं को 25 साल तक बिजली फ्री रहेगी। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के तहत जो लोग सोलर पैनल खरीदने में पैसा निवेश करेंगे, वो पैसा चार साल के अंदर रिकवर हो जाएगा। क्योंकि हमने इस पॉलिसी के तहत कई सब्सिडी का प्रावधान किया है।

Previous Post

उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, सरकार ने कही यह बात

Next Post

आज पीएम मोदी देंगे किसानों को सम्मान निधि की 16वीं किस्त की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर के दान में गबन मामले में बड़ा मोड़! CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दाखिल

12/06/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

भगवंत मान ने नीति आयोग में उठाया पंजाब का मुद्दा, की ये बड़ी मांग

12/06/2026
Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana
राजनीति

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

12/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

12/06/2026
AK Sharma-Ashish Goyal
Main Slider

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच भर्ती को लेकर टकराव, आरोप-प्रत्यारोप तेज

12/06/2026
Next Post
PM Kisan Samman Nidhi

आज पीएम मोदी देंगे किसानों को सम्मान निधि की 16वीं किस्त की सौगात

यह भी पढ़ें

Baijayant Panda

Lok Sabha Elections: बैजयंत पांडा को बीजेपी ने बनाया यूपी का प्रभारी

27/01/2024
sanvedna sanstha

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

07/03/2022
फर्जी कैप्टन गिरफ्तार

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाला फर्जी कैप्टन गिरफ्तार

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version