• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को उम्रकैद

Writer D by Writer D
15/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की एक अदालत ने हत्या के करीब डेढ दशक पुराने मामले में मंगलवार काे हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनायी है।

साढ़े 15 वर्ष पूर्व मदन की लाठी डंडे से मारकर की गई हत्या के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी दो सगे भाइयों रामविलास कोल व रामजी कोल को उम्रकैद व 18 – 18 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत् के पुरना गांव निवासी कप्तान गौड़ ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 28 अक्तूबर 2007 को करीब साढ़े सात बजे वह अपने भाई प्रभु गौड़ और भौजाई प्रभावती से उनके दरवाजे पर बातचीत कर रहा था, श्यामलाल की लड़की को बिच्छी मार दी थी जिसे खनदेउर ले जाने के लिए मोटरसाइकिल लेने जा रहा था कि अपने दरवाजे पर बैठे सगे भाइयों रामविलास कोल व रामजी कोल ने उससे अभद्र भाषा में बात की और कुछ ही देर में गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होने बड़े भाई प्रभु को लाठी डंडे से मारा, साथ ही सामने से आ रहे पिता मदन को भी दोनों भाइयों ने लाठी डंडे से मारने लगे, जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से पिता को गंभीर चोट आयी

उन्हें तत्काल घोरावल सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय पिता मदन की मौत हो गई। इस तहरीर पर 29 अक्तूबर 2007 को पुलिस ने घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पुरना गांव निवासी सगे भाइयों रामविलास कोल व रामजी कोल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया।

पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सगे भाइयों रामविलास कोल व रामजी कोल को उम्रकैद (Life Imprisonment) व 18 – 18 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Tags: crime newssonbhadra news
Previous Post

चचेरी बहनों का अपहरण, गांव में तनाव

Next Post

पचास हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Next Post
Bribe

पचास हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

UGC NET

कब जारी होगा UGC NET का एडमिट कार्ड, इस दिन होगा एग्जाम

30/07/2024
Jhalak Dikhhla Jaa 10

गुंजन सिन्हा-तेजस वर्मा ने जीती ‘झलक दिखला जा 10’ की ट्रॉफी, मिला इतने लाख का इनाम

27/11/2022
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने कहा- भाजपा शासन में लोकतंत्र और संविधान का हो रहा है तिरस्कार

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version