• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के आरोपित को आजीवन कारावास

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र कोर्ट संख्या-6 आजाद सिंह ने सोमवार को अपहरण के बाद हत्या कर शव को छिपाने के एक आरोपित को आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा एवं 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जबकि कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दो आरोपितों को दोषमुक्त किया है।

मामला थाना टूंडला से जुड़ा है। वादी सादिक अली ने इस आशय की तहरीर दी कि 16 फरवरी 2012 की शाम 6 बजे उसके पुत्र इमरान उर्फ तन्नू को विपिन उर्फ बब्बे नाई पुत्र अतुल कुमार उर्फ पप्पू निवासी बल्देव रोड टूंडला जिसकी बल्देव रोड पर ज्ञान ब्यूटी पार्लर की दुकान है। जिस पर लड़कियां भी काम करती है।

घर से बुलाकर ले गया था। शाम करीब 7 बजे सुभाष चौराहा पर मुनब्बर व महेश ने इमरान उर्फ तन्नू को बल्देव रोड निवासी शेरा के टैम्पो में विपिन उर्फ बब्बे व एक लड़की जिसका नाम साधना है के साथ देखा था इसके बाद से इमरान घर वापस नहीं आया है। सभी रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने अपहरण, हत्या, साजिश व शव गायब करने की धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना उपरान्त आरोपित विपिन उर्फ बब्बे, शिव कुमार उर्फ शेरा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निबासी वीना बबीना मध्य प्रदेश हाल निवासी टूंडला व साधना पुत्री दौजीराम निवासी टूण्डली, टूंडला के विरूद्व आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमें की सुनवाई एवं निस्तारण अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र कोर्ट संख्या-6 आजाद सिंह की न्यायालय में की गयी। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार शर्मा ने केस को साबित करने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की तमाम नजीरें पेश की।

न्यायाधीश आजाद सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य एवं गवाहों के बयानोंं का गहनता से अध्ययन करने के बाद आरोपित शिव कुमार उर्फ शेरा एवं साधना को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया और अभियुक्त विपिन उर्फ बब्बे को दोषी पाते हुए खुले न्यायालय में सजा सुनायी है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत

Next Post

मुख्तार अंसारी के दो करीबियों पर चला बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी के दो करीबियों पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें

लुटेरी दुल्हन

8 महीने में बनी 6 दूल्हों की दुल्हन, झूठी शादी के लिए मिलते थे 10 हजार रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

09/08/2020

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में VHP और बजरंग दल पर FIR, लगे ये आरोप

18/04/2022
Restaurant

प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर

28/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version