• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात साल के लड़के का यौन शोषण करने वाले को उम्रकैद

Writer D by Writer D
01/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कैराना में पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने सात साल के लड़के का यौन शोषण करने के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद (life imprisonment) की सजा सुनाई है। मामले में पहली सुनवाई के नौ दिनों के भीतर बुधवार को यह फैसला सुनाया गया।

न्यायाधीश मुमताज अली ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा पांच और छह के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद वासिल (21) पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इसमें से पीड़ित को आधी राशि दी जाएगी। सरकारी वकील पुष्पेंद्र मलिक के मुताबिक, दोषी ने टॉफी देने के बहाने लड़के को बहला-फुसलाकर एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसका यौन शोषण किया। मलिक ने अदालत को बताया कि आरोपी ने लड़के को अपनी आपबीती किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

यह घटना एक अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश के कैराना में हुई थी। पुलिस ने अदालत में एक जून 2022 को आरोप-पत्र दायर किया था। अदालत ने 21 जून से मामले की सुनवाई शुरू की और बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजÞा सुनाई।

Tags: crime newsmujaffarnagar news
Previous Post

जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या

Next Post

मौसी और उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
murder

मौसी और उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

यह भी पढ़ें

Burning Bus

जैसलमेर हादसा: बस में भड़की आग, 12 जिंदगियां पलभर में खाक!

14/10/2025
Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 लोग घायल

26/07/2022

आज है विश्व शिक्षक दिवस, जानिए इसका महत्व और इतिहास

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version