• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां साल में 5वीं बार महंगी हुई शराब, अब जाम झलकाने के लिए चुकाने पड़ेंगे इतने दाम

Writer D by Writer D
06/08/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। राज्य में शराब (Liquor) पीने वालों के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर है। यहां हाई प्रोफाइल लोगों की पसंदीदा प्रीमियम स्कॉच शराब पर ड्यूटी घटने की वजह से कीमत कम हो गई है। वहीं सौ से 200 रुपये कीमत वाली शराब पर ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इस लिए सस्ती शराब (Liquor)  खरीदने के लिए अब शौकीनों को थोड़ी और जेब ढीली करनी होगी। प्रदेश के आबकारी विभाग ने एक ही साल के अंदर पांचवीं बार आबकारी पालिसी में बदलाव किया है। नई पॉलिसी एक अगस्त से ही लागू करने की बात की है, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

कहा जा रहा है कि नई दरें अगले हफ्ते लागू हो जाएंगी। सरकार के इस फैसले को लेकर अलग अलग वर्ग के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। बार मालिकों का कहना है कि स्कॉच पर ड्यूटी घटने से यह शराब सस्ती होगी और शौकीनों को फायदा होगा, लेकिन इसका नुकसान बार मालिकों को भुगतना होगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस समय राज्य में प्रीमियम स्कॉच की बोतल 2500 से 3000 रुपवये में आ रही है। वहीं ड्यूटी घटने के बाद यही बोतल 1500 से 1800 रुपये में मिलेगी।

आधी हो जाएगी स्कॉच की कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक प्रीमियम स्कॉच की पूरी बोतल अलग अलग राज्यों में 1000 से 1500 रुपये तक में मिलती है। हालांकि ड्यूटी अधिक होने की वजह से कर्नाटक में यह शराब महंगी थी। यही वजह है कि इस श्रेणी की शराब की खपत राज्य में कम है। अब ड्यूटी घटने के बाद इस शराब की बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में कटौती की वजह से स्कॉच का एक क्वार्टर महज 300 रुपये में मिल जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि शराब की खपत बढ़ने से सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

महंगी हो जाएगी सस्ती शराब (Liquor) 

इसी प्रकार सरकार ने नई नीति में सौ से 200 रुपये कीमत के दायरे में आने वाली शराब पर ड्यूटी बढाने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के मुताबिक जो शराब अब तक सौ से 200 रुपये में मिलती है, नई नीति लागू होने के बाद यही शराब (Liquor) दो सौ से ढाई सौ रुपये में मिला करेगी। सरकार के इस फैसले पर नियमित शराब का सेवन करने वाले लोग आपत्ति जता रहे हैं।

सरकारी अस्पताल के फ्रीजर में ठंडी हो रही बीयर की कैन, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

आरोप है कि राज्य में शराब की कीमत एक ही साल के अंदर पहले ही कई बार बढ़ाई जा चुकी है।बता दें कि शराब की कीमतें बढ़ाने पर पिछले दिनों खूब बवाल मचा था। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि शराब की कीमतें बढ़ाकर सरकार गारंटी योजनाओं के लिए पैसा जुटाने की कोशिश कर रही है।

Tags: karnataka newsliquor rateNational news
Previous Post

सरकारी अस्पताल के फ्रीजर में ठंडी हो रही बीयर की कैन, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Next Post

अधिशासी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही करना होगा निवास, योगी सरकार का निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
CM Yogi

अधिशासी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही करना होगा निवास, योगी सरकार का निर्देश

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

संकट के समय संवेदनहीनता की सीमाएं लांघ रही सरकार : लल्लू

01/05/2021
Murder

मैक्सिको में फोटो जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या

17/11/2023
स्कूल का छज्जा गिरा

मुरादाबाद : स्कूल भवन का जर्जर छज्जा गिरा, दो छात्र मलबे में दबे, एक की मौत

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version