• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आधी रात पेट्रोल पंप के बाहर लगी लंबी कतारें, एक फरवरी से कीमतें बढ्ने की उम्मीद

Writer D by Writer D
29/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Petrol Pump

Long queues outside petrol pump at midnight

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब डूबने के बेहद करीब पहुंच गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी आई है, जिसकी वजह से हजारों कंटेनर बंदरगाहों पर अटके हुए हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि पाकिस्तान में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें आसमान छूने वाली हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पेट्रोल (Petrol) और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाह के चलते शनिवार को देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) पर लंबी कतारें लग गईं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही खबरों के मुताबिक, एक फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 45 से 80 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।

पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे हसन ने अखबार डॉन को बताया कि हमने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट देखी कि डॉलर की कीमत और इंटरनेशनल पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से तेल की कीमतें बढ़ेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी तरह की स्थिति अन्य इलाकों में भी देखने को मिली। जियो न्यूज ने कहा कि गुजरांवाला में केवल 20 प्रतिशत पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध था, जबकि रहीम यार खान, बहावलपुर, सियालकोट और फैसलाबाद में भी भारी कमी की सूचना मिली थी। हालांकि, एक अधिकारी ने डॉन को बताया कि अफवाहें निराधार थीं और लोगों से उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्तों के लिए मूल्यों में कोई बदलाव करने की तैयारी नहीं है।

जाम झलकाने वालों को झटका, यूपी में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब

अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा नियमों के मुताबिक, पहले ओगरा पेट्रोलियम विभाग को इसके लिए प्रस्ताव भेजता है, इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय में भेजा जाता है। अभी हमने कोई मसौदा तैयार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर रुपये के अवमूल्यन और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के प्रभाव को देखा जाए तो यह 15 फरवरी से शुरू होने वाले पखवाड़े की गणना में दिखाई देगा।

पाक के आर्थिक हालात खराब

बता दें कि पाकिस्तान के आर्थिक हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं, जिसकी वजह से एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 250 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है। पाकिस्तान  पहले से ही उच्च महंगाई और नकदी संकट का सामना कर रहा है। बीते एक साल में पहले बाढ़ और अब आर्थिक संकट ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। उसके हालात श्रीलंका जैसे हो चुके हैं।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

जाम झलकाने वालों को झटका, यूपी में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब

Next Post

अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 39 यात्रियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

22/10/2026
Main Slider

फ्रांस में बवाल के बीच भारतीयों को अलर्ट, दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Road Accident

अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 39 यात्रियों की मौत

यह भी पढ़ें

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी

28/03/2022
31 मई तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा

31 मई तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा

05/04/2021
Accident

शादी से लौट रहे परिवार की कार पर पलटा ट्राला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

04/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version