• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाये गये भगवान शिव

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाये गये भगवान शिव

Writer D by Writer D
19/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Krishna Janmotsav

Krishna Janmotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के मोहिबुल्लापुर में प्रत्येक वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाये जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmotsav) कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं आयोजन समिति ने इस वर्ष देवों के देव भगवान शिव को मुख्य अतिथि बनाया है। शिवभक्त लोगों की संख्या अधिकाधिक होने के कारण मुख्य अतिथि के लिए भगवान शिव का नाम आते ही कार्यक्रम समिति ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार कर लिया।

श्रीमारुति नन्दन चौरिटेबल ट्रस्ट और मोहिबुल्लापुर क्षेत्र के स्थानीय निवासी लोगों ने वर्ष 2007 में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव (Krishna Janmotsav) करना आरम्भ किया था। इसके बाद प्रत्येक वर्ष जन्मोत्सव का कार्यक्रम भव्य रुप लेता चला गया। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के लिए बनायी गयी समिति के सदस्य अजीत ने बताया कि मुख्य अतिथि भगवान शिव हैं। आयोजन के आमंत्रण पत्र पर भी भगवान शिव का नाम छापा गया है। जो कण कण में विराजमान हैं। कार्यक्रम स्थल कृष्णलीला मैदान में भी कार्यक्रम के दिन भगवान शिव अपने भक्तों के लिए किसी न किसी भेष में उपस्थित रहेंगे।

जानें कब है जनमाष्टमी, कान्हा को लगाएँ इन चीजों का भोग

कार्यक्रम का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि सात सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmotsav) होगा। इसी दिन अपराह्न तीन बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव है। आठ सितम्बर को श्रीकृष्ण लीला का आयोजन होगा। नौ सितम्बर को झांकी दर्शन होगें। 10 सितम्बर को जवाबी कीर्तन कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें कानपुर की क्रांति माला और बहराईच के चन्द्रभान निडर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा में कहा कि 17 सितम्बर को शोभा यात्रा का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर झांकी तक के कार्यक्रमों के मध्य भगवान शिव के भक्तों की विशेष उपस्थिति रहेगी। बिनु भगवाान शिव के शिवभक्त और पूरा आयोजन अधूरा है, इसके लिए महादेव को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

Tags: Janmashtami 2023Krishna JanmotsavLucknow News
Previous Post

सोलर रूफटॉप के अधिकृत वेन्डर्स के साथ कार्यशाला आयोजित

Next Post

यूपी पुलिस में 52 हजार पदों के लिए सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
UP Police

यूपी पुलिस में 52 हजार पदों के लिए सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

भाकियू

भूखा अन्नदाता कभी दूसरे का पेट नहीं भर सकता : भाकियू

03/11/2020
Geeta Jayanti

गीता जयंती: हर श्लोक में छिपा है हमारी समस्याओं का हल, जानें इसका महत्व

03/12/2022
samuhik vivaah samaroh

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 3500 जोड़े, CM योगी देंगे आशीर्वाद

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version