• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ फ्रेंचाइजी को मिला अपना कप्तान, ये दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे टीम का हिस्सा

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, खेल
0
KL Rahul

KL Rahul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) की मेगा नीलामी का फैंस के साथ टीमों को भी बेसब्री से इंतजार है। मेगा नीलामी से पहले दो नई टीमों अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को साइन करने का फैसला किया है। मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो सकती है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल को फ्रेंचाइजी ने नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में चुना है,  इसलिए उन्हें निर्धारित फीस स्लैब के अनुसार 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस को प्लेयर 2 के रूप में चुना गया है और उन्हें 11 करोड़ रुपये मिलेंगे। अनकैप्ड रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसके चलते फ्रेंचाइजी मेगा नीलामी में 60 करोड़ रुपये के बकाया पर्स के साथ उतरेगी।

पंजाब के साथ खत्म हुआ राहुल का करार

राहुल के लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ गठजोड़ करने के बारे में बहुत सारी अटकलें थीं। राहुल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व किया था। लेकिन टीम बदलने की इच्छा व्यक्त करने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। किंग्स पिछले चार सीजन का समापन टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहकर किया है। हालांकि, केवल 2020 और 2021 में राहुल ने पंजाब का नेतृत्व किया था।

राहुल की कप्तानी के कार्यकाल में पंजाब को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वह लीग में सबसे शानदार रन बनाने वालों में से एक रहे हैं। 2020 में राहुल सबसे अधिक रन बनाकर‌ ऑरेंज कैप हासिल किया था, जबकि वह 2021 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कर्नाटक में जन्मे राहुल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल पदार्पण किया था।

राजपथ पर दिखेंगी 11 राज्यों की झांकियां, फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे 75 विमान

जहाँ तक रवि बिश्नोई का सवाल है, तो अंडर-19 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करके उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। बिश्नोई को पंजाब ने साल 2020 की नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 12 विकेट लेकर सबसको प्रभावित किया

इसी बीच, दूसरी नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने भी हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को साइन करने की घोषणा की। फिटनेस कारणों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। अब सभी दस टीमों का ध्यान आगामी आईपीएल ऑक्शन पर टिक गया है।

Tags: cricket newsipl 2022ipl megha auctionkl rahullucknow franchisesports newsteam india
Previous Post

राजपथ पर दिखेंगी 11 राज्यों की झांकियां, फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे 75 विमान

Next Post

भाजपा योजनाओं को शुरू और उनका लोकार्पण करती है : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

भाजपा योजनाओं को शुरू और उनका लोकार्पण करती है : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

मंदिर की अनोखी पहल, रोजेदारों को इफ्तार के लिए परिसर में किया आमंत्रित 

11/04/2022
Murder

पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या, शहर में मचा हड़कंप

16/05/2023
Haryana

देश की आज़ादी में हरियाणा

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version