• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ मेट्रो एक बार फिर चलने को तैयार, हर 5.5 मिनट मिलेगी मेट्रो

Desk by Desk
06/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में लखनऊ मेट्रो पांच महीने से ज्यादा समय बाद सोमवार से परिचालन शुरू हो रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सेनिटाइजेशन के काम से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खास व्यवस्था की गई है।

Metro will run on 30-40% capacity from 6 am-10 pm with a frequency of 5.5 minutes. All are requested to wear mask, sanitise hands & not touch anything. They are requested to shift to contactless travel & use smart card. We'll sanitise tokens every night: Managing Director, UPMRC https://t.co/C2mIAYLwCN pic.twitter.com/NmyqmxPPii

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 6, 2020

सोमवार से शुरू हो रही मेट्रो में आपको कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। पहले के मुकाबले भीड़ आधे से भी कम होगी, क्योंकि लखनऊ मेट्रो अपनी क्षमता से काफी कम यात्रियों के साथ सफर की शुरुआत करेगी।

प्लास्टिक की मांग में भारी गिरावट आने की संभावना, तेल की घटेगी मांग

यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। फिलहाल लखनऊ मेट्रो को कम लोगों के साथ शुरू किया जा रहा है। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी साढ़े पांच मिनट की होगी यानी हर साढ़ें पांच मिनट पर आपको मेट्रो मिलेगी।

यूपीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि केवल 30-40 प्रतिशत की क्षमता से मेट्रो को शुरू किया जा रहा है। सेनिटाइजेशन का काम जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी चीज को छुए नहीं। हमेशा मास्क पहन कर रहें और हाथ को सेनिटाइज करते रहें।

एमडी ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि कॉन्टैक्टलेस ट्रैवल की ओर बढ़ें और स्मार्ट कार्ड का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि हम प्रतिदन रात को टोकन को सेनिटाइज करेंगे। एमडी ने कहा कि यात्रा के लिए आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य नहीं है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने मार्च के आखिर में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद से ही मेट्रो समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को देश भर में बंद कर दिया गया था।

अगस्त के आखिर में भारत सरकार की तरफ से जारी अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की इजाजत दे दी गई है। इसी के बाद दिल्ली, नोएडा और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पांच महीने से अधिक समय के बाद मेट्रो का परिचालन एक बार फिर से शुरू हो रहा है।

Tags: #Lucknow metroLucknow News will run from Mondaymetroup newsUPMRCUttar Pradesh Metro Rail Corporationउत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनमेट्रोयूपी न्यूजयूपीएमआरसीलखनऊ न्यूज़लखनऊ मेट्रोसोमवार से चलेगी लखनऊ मेट्रो
Previous Post

लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा में सोशल डिस्टेन्सिंग व मास्क जरूरी

Next Post

यूपी में कोरोना वायरस रोज तोड़ रहा है रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6777 नए मामले

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
यूपी में कोरोना Corona in UP

यूपी में कोरोना वायरस रोज तोड़ रहा है रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6777 नए मामले

यह भी पढ़ें

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

05/01/2022
जितेंद्र अव्हाड़

महाराष्ट्र के मंत्री का विवादित बयान, DGP गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे

22/08/2020
Sidhu Moosewala

आ गया सिद्धू मूसेवाला का नया सांग ‘अटैच’, इस दिन होगा रिलीज

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version