• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एम देवराज ने थर्मल पावर का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Writer D by Writer D
18/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Jawaharpur Super Thermal Power

Jawaharpur Super Thermal Power

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गर्मियों में बिजली की बढ़ी मांग के सापेक्ष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने UPPCL को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा का अनुरूप यूपीपीसीएल भी बिजली उत्पादन बढ़ाने के कार्य ने युद्ध स्तर पर जुट गया है। इसी क्रम में जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर परियोजना (Jawaharpur Super Thermal Power) की एक इकाई (660 मेगा वाट) का उत्पादन 15 मई तक शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी तरह की कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम देवराज (M Devraj ) ने मंगलवार को जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर परियोजना (Jawaharpur Super Thermal Power) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना के स्थलीय निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 मई तक परियोजना की एक इकाई (660 मेगा वाट) उत्पादन शुरू करें। उन्होंने कहा कि गर्मियों में विद्युत की मांग बढ़ेगी। अभी से प्रदेश में लगभग 23000 मेगा वाट विद्युत की मांग पहुंच रही है। बढ़ी हुई मांग के अनुरूप प्रदेश में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित हो और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित तिथियों पर परियोजना पूरी हो और विद्युत उत्पादन शुरू हो।

बिजली कंपनियों के गिरते रेटिंग पर उपभोक्ता परिषद ने सख्त कार्रवाई की मांग की

जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लि. जो कि यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि की 100 प्रतिशत सहायक कम्पनी है, इस परियोजना का निर्माण कर रही है। इस पर लगभग 10500 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है। इसकी 1320 मेगा वाट (2×660) की उत्पादन क्षमता है। एक इकाई 23 अप्रैल, 2023 तक परीक्षण हेतु सिन्कोनाइस की जाएगी। यह 15 मई तक उत्पादन शुरू कर देगी। 660 मेगा वाट की दूसरी इकाई के भी लगभग छह महीने के बाद उत्पादन प्रारम्भ करने की सम्भावना है।

तत्काल 70 करोड़ रुपये रिलीज करने के दिये निर्देश

अध्यक्ष ने परियोजना परिसर में निर्माण की जिम्मेदारी निभा रही कोरिया की कम्पनी दूशान पावर सिस्टम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना निर्माण में तेजी लाएं। यदि कोई समस्या आये तो सूचित किया जाए। अध्यक्ष ने उत्पादन निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि प्रतिदिन मॉनिटरिंग करके परियोजना के कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए 70 करोड़ रुपये तत्काल रिलीज करने के निर्देश दिए। परियोजना स्थल पर कोयला आपूर्ति रेलवे के माध्यम से शुरू हो इसके लिए भी सम्बन्धित कम्पनियों के साथ समीक्षा की गई।

Tags: Jawaharpur Super Thermal PowerLucknow NewsM DevrajPower supplyuppcl
Previous Post

बिजली कंपनियों के गिरते रेटिंग पर उपभोक्ता परिषद ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Next Post

NHRC ने अतीक व अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या पर मांगी रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Next Post
Atiq-Ashraf Murder Case

NHRC ने अतीक व अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या पर मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

CM Yogi honored teachers who did excellent work

शिक्षक दिवस 2025 : प्रदेश के 81 गुरुजन हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

05/09/2025
JEECUP

JEE Main Session 2 आंसर-की पर दर्ज कराएं आपत्ति, इस दिन आएगा रिजल्ट

14/04/2024
De Tan

प्रदूषण और गर्मी से फेस हो गया बदरंग, तो इससे वापस मिलेगा निखार

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version