• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधान भवन की विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ करने हेतु अध्यक्ष ने दिये कड़े निर्देश-किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
20/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
M Devraj

M Devraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधान भवन की विद्युत व्यवस्था और सुदृढ़ बने इसके लिये उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज (M Devraj ) ने आज 11 बजे सचिवालय स्थित विद्युत उपकेन्द सहित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधान भवन की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह ट्रिपिंग विहीन तथा सुदृढ़ बनाने के लिये सभी आवश्यक कार्य करें।

अध्यक्ष (M Devraj ) लगभग सुबह 11 बजे विधान भवन के गेट नम्बर 7 पर स्थित पीडब्लूडी के एल0टी0 स्विचिंग रूम में गये जहां से विधान भवन उत्तरी एवं दक्षिणी को आपूर्ति दी जाती है। आपूर्ति व्यवधान के समय वैकल्पिक श्रोतों पर स्विच ओवर होता है। वहां पर उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। व्यवधान की स्थिति में आपूर्ति चेन्ज ओवर पर कुल समय 3 सेकेन्ड से भी कम लगता है यह उन्हें अवगत कराया गया।

तत्पश्चात अध्यक्ष UPPCL द्वारा विधान परिषद एवं विधान सभा के मण्डप की आपूर्ति स्थल पर गये। जहां पर 11 के0वी0 के पोषकों की आमद सीधे राज भवन उपकेन्द्र से है। वहां से वे राज भवन स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र पर पहुचे। उपकेन्द्र के मुख्य द्वार के बायी तरफ स्थित नगर निगम की भूमि पर गैस आधारित उपकेन्द्र (जीआईएस) के निर्माण के प्रस्ताव के बारे में जमीन उपलब्ध कराने के लिये नगर आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने राज भवन के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया कि आज ही नगर आयुक्त से मिलकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा उपकेन्द्र के निर्माण हेतु शीघ्र टेन्डर की कार्यवाही पूरी करें।

M Devraj

अध्यक्ष ने राज भवन के अधिशाषी अभियन्ता से आपूर्ति को और सुदृढ़ बनाने हेतु विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के लिये निर्देशित किया।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी लाइन में विद्युत व्यवधान की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सेकण्ड्स में चालू हो जाये इसके लिये यथा सम्भव सभी आटोमैटिक तकनीक का प्रयोग सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही कतई बरदास्त नहीं की जायेगी।

M Devraj

एम देवराज (M Devraj ) ने स्टोर डिवीजन के अधिकारियों को शक्ति भवन बुलाकर बैठक भी की जिसमें उन्होंने राजभवन उपकेन्द्र के लिये आवश्यक सामग्री की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

M Devraj

अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विधान भवन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह अलग फीडर से रहे इसके लिये आवश्यक कार्य भी तुरन्त कर लिये जाये। उन्होंने आपूर्ति चेन्ज ओवर की व्यवस्था को दैनिक रूप से चेक करने के भी निर्देश दिये।

Tags: Lucknow NewsM Devrajuppcl
Previous Post

राजभवन में होगा तीन दिवसीय वसंतोत्सव, दर्शकों के लिए होंगे कई आकर्षण: राज्यपाल

Next Post

आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

17/09/2025
Murder

आशनाई के चक्कर हुई थी युवक की हत्या

06/03/2023
UPITS

नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पेश करेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो-25

26/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version