• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरतालिका तीज पर करें ये काम, मां पार्वती पूरी करेंगी सभी कामना

Writer D by Writer D
30/08/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Hartalika Teej

Hartalika Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के अवसर पर हर महिला का उद्देश्य होता है कि वह अपने व्रत और पूजा से माता पार्वती और भगवान शिव को प्रसन्न कर ले. जिससे उसके मन की मुरादें पुरी हो जाएं. कोई अपने पति की लंबी आयु की कामना करता है तो कोई मनचाहे वर की कामना से निर्जला व्रत रखता है. अब समस्या तब आती है, जब पूजा के समय मंत्र याद न हों या फिर देख करके भी शुद्धता के साथ पढ़ नहीं सकते क्योंकि मंत्र संस्कृत में होते हैं. अब सवाल यह है कि क्या मंत्र से पूजा पूर्ण होती है या मंत्र पढ़ने से ही देवी देवता प्रसन्न होते हैं.

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट कहते हैं कि यदि आप मंत्र का सही उच्चारण कर सकें, तब तो आपको पूजा के समय मंत्रोच्चार करना चाहिए. यदि आप मंत्रों के उच्चारण में समर्थ नहीं हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. इसका सबसे सरल और सीधा उपाय भी है. जब भी आप तीज की पूजा करने जाएं तो केवल तीन आसान काम करें.

  1. श्री पार्वती चालीसा का पाठ

हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej) माता पार्वती जी को समर्पित है. ऐसे में आप पार्वती चालीसा का पाठ करें. पार्वती चालीसा में देवी के गुणों, महिमा और महात्म का वर्णन विस्तार से किया गया है. इसका पाठ करने से माता पार्वती प्रसन्न होंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि माता पार्वती का भगवान शिव से विवाह का भी वर्णन इसमें मिलता है.

  1. हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत कथा

कोई व्रत रखते हैं तो उसकी व्रत कथा का पाठ करते हैं, उस व्रत कथा को पढ़ने से व्रत का महत्व पता चलता है और पुण्य लाभ भी मिलता है. यदि पूजा के समय मंत्रोच्चार आदि नहीं कर सकते हैं तो हरतालिका तीज व्रत कथा को विस्तार से पढ़ें. इस कथा में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बारे में बताया गया है.

  1. माता पार्वती की आरती

पूजा में जो भी कमियां होती हैं, वह आरती से दूर हो जाती हैं. आरती करने से पूजा पूर्ण हो जाती है. ऐसे में आपको हरतालिका तीज के दिन पूजा का समापन माता पार्वती की आरती से करना चाहिए.

सबसे पहले दीपक में गाय का घी ले लें और उसमें बत्ती लगा दें. फिर उसे जलाएं. अब सबसे पहले गणेश जी की आरती, फिर शिव जी आरती और उसके बाद सबसे अंत में माता पार्वती की आरती करनी चाहिए. आरती के समय घंटी बजानी चाहिए.

माता पार्वती की आरती

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥ जय पार्वती माता…

अरिकुल पद्म विनाशिनि, जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदंबा, हरिहर गुण गाता॥ जय पार्वती माता…

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल है साथा।

देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥ जय पार्वती माता…

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥ जय पार्वती माता…

शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥ जय पार्वती माता…

खट्टी-मीठी दाल बनाने का आसान तरीकाआगे देखें…

सृष्टि रूप तुही है जननी, शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता॥ जय पार्वती माता…

देवन अरज करत, हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥ जय पार्वती माता…

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदासुखी नित रहता सुख संपत्ति पाता॥ जय पार्वती माता…

Tags: Hartalika teejHartalika Teej 2022hartalika teej datehartalika teej pujaHartalika Teej totkeHartalika Teej upay
Previous Post

गणेश चतुर्थी पर कर रहे है गणपति स्थापना, तो इन नियमों का करें पालन

Next Post

पहली बार रख रही है हरतालिका तीज, तो व्रत के लिए इस तरह करें पूरी तैयारियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Hartalika Teej

पहली बार रख रही है हरतालिका तीज, तो व्रत के लिए इस तरह करें पूरी तैयारियां

यह भी पढ़ें

Fake DigiLocker App: सरकारी चेतावनी! फर्जी ऐप से डेटा चोरी का खतरा, ऐसे करें असली की पहचान

सरकारी चेतावनी: फर्जी ऐप से डेटा चोरी का खतरा, ऐसे करें असली ऐप की पहचान

02/12/2025
chanakya niti

चाणक्य की इन 4 बातों को समझकर आप भी जान सकते हैं किसी भी व्यक्ति का व्यवहार

25/01/2021
For film Sita, Kareena Kapoor Khan asked for huge amount from makers

फिल्म सीता के लिए करीना कपूर खान ने मेकर्स से मांगी मोटी रकम

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version