• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज

Writer D by Writer D
03/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Swachhata Mitra community feast

Swachhata Mitra community feast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)  को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ-महाकुम्भ बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिया है। सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने की दिशा में मेला प्राधिकरण महाकुम्भ में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता मित्रों (Swachhata Mitra) का विशेष ध्यान रख रहा है। इसी दिशाक्रम में शुक्रवार को मेला क्षेत्र में संगम तट के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता मित्रों (Swachhata Mitra) के लिये सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा समेत, स्वच्छता और सैनिटेशन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक भोज कर स्वच्छताकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ महाकुम्भ के सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने का प्रण भी लिया।

सीएम की प्रेरणा से सभी सेक्टरों में होगा स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज का आयोजन

सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये थे कि स्वच्छता महाकुम्भ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों (Swachhata Mitra) और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा। सीएम योगी के दिशानिर्देशों के मुताबिक मेला प्राधिकरण महाकुम्भ में 1.5 लाख शौचालयों के निर्माण के साथ सफाई के आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग कर रहा है। साथ ही लगभग 15 हजार स्वच्छता मित्रों और 2 हजार गंगा सेवादूतों की नियुक्ति की जा रही है।

स्वच्छता मित्रों (Swachhata Mitra) के रहने के लिए हर सेक्टर में सैनिटेशन कालोनी और उनके बच्चों के लिये विद्याकुम्भ स्कूल और आंगबाड़ी भी बनाई जा रही हैं। इसी दिशा में मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्वच्छता मित्रों के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया।सामूहिक भोज का आयोजन संगम तट के पास सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में किया गया था। आने वाले दिनों में बाकि के सभी सेक्टरों में उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट इसी तरह के सामूहिक भोज का आयोजन करेंगे।

सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज

स्वच्छता मित्र (Swachhata Mitra) सामूहिक भोज कार्यक्रम में शामिल रहीं मेला की विशेष कार्यकार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि इस सामूहिक भोज के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों का नववर्ष में स्वागत करना, साथ ही उनमें सामूहिकता और अपनत्व का भाव पैदा करना है। हम ये बताना चाहते हैं कि वो भी मेला परिवार का हिस्सा हैं, बिना उनके ये आयोजन सफल नहीं हो सकता। जैसा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन है कि महाकुम्भ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुम्भ बनाना है जो कि हमारे स्वच्छता मित्रों के सहयोग और पूर्ण सहभागिता के पूरा नहीं हो सकता।

डिजिटल महाकुम्भ के लिए भारतीय रेलवे की अनूठी पहल, रेल कर्मियों की जैकेट से बनेंगे रेल टिकट

ये सामूहिक भोज उसी दिशा में एक टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज़ है। सामूहिक भोज कार्यक्रम में विशेष कार्यधिकारी के साथ सैनिटेशन विभाग के आनंद सिंह और सेक्टर-3 और 4 के सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा और संजीव उपाध्याय भी शामिल हुए।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh calling
Previous Post

अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने को सरकार प्रयत्नशील : सीएम योगी

Next Post

प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार एनसीआर का पहला गेमिंग जोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Gaming Zone

प्रयागराज जंक्शन पर बनकर तैयार एनसीआर का पहला गेमिंग जोन

यह भी पढ़ें

Chandrakant

मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड, को-एक्टर की मौत के बाद उठाया ये खौफनाककदम

18/05/2024
Explosion

जिला अस्पताल में धमाके से मची अफरा-तफरी, ड्रिप साथ लेकर दौड़े मरीज

31/08/2023

एक युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता : धामी

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version