• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महंत नरेंद्र गिरि को बाघंमरी मठ में भू-समाधि दे दी गई है। महंत ब्रह्म में लीन हो गए हैं।

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत की घटना में गिरफ्तार नामजद आरोपितों शिष्य आनंद गिरि तथा बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उन तीनों को तकरीबन पौने चार बजे सीजेएम हरेंद्र नाथ की अदालत में पेश किया गया। बाहर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ थी जिसे संभालने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश अदालत ने दिया। अब उन दोनों को पुलिस फोर्स नैनी सेंट्रल जेल ले जा रही है।

सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए विवश करने के जिम्मेदार लोगों में आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी का नाम था। सबसे पहले आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने हरिद्वार जाकर पकड़ लिया था।

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामलाः 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आनंद  गिरि और आद्या तिवारी - Lagatar

उसे सहारनपुर लाकर रात भर रखने के बाद मंगलवार दोपहर प्रयागराज में पुलिस लाइन लाया गया जहां पुलिस अधिकारियों ने उससे कई घंटे तक घटना के बारे में लगातार पूछताछ की। दूसरे आरोपित पुजारी आद्या प्रसाद को भी सोमवार रात ही हिरासत में ले लिया गया था। फिर उसके पुत्र संदीप को भी पुलिस ने पकड़ लिया। उन दोनों से भी अलग-अलग पूछताछ की जाती रही।

मंत्रोच्चार के बीच भू समाधि में लीन हुए महंत नरेंद्र गिरि

घटना के बाद सोमवार रात बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक अमर गिरि से मिली तहरीर के आधार पर जार्जटाउन थाने में आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए मजबूर करने का नामजद केस लिखा गया था। इस घटना की जांच 18 सदस्यीय एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) कर रही है।

जार्जटाउन थाने की पुलिस ने कई थानों की फोर्स के साथ दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बेली अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आनंद गिरि और पुजारी आद्या प्रसाद को जिला अदालत में सीजेएम हरेंद्र नाथ की अदालत में  पेश किया है। कोर्ट ने कुछ देर की सुनवाई के बाद जमानत अर्जी को खारिज करते हुए आनंद और आद्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन दोनों को जेल ले जाने के लिए पुलिस तैयारी करने लगी।

Tags: anand giriMahant Narendra Giri casePrayagraj News
Previous Post

महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर उठते सवाल

Next Post

किसान की खुशहाली देश की खुशहाली : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

किसान की खुशहाली देश की खुशहाली : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

protested with dead body

पुलिस की गोली से युवक की मौत, परिजनों ने शव रख कर किया प्रदर्शन

11/12/2020
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026

मनीष हत्याकांड: एक लाख के इनामी SHO जेएन सिंह और SI अक्षय मिश्र गिरफ्तार

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version