• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीएमसी ने संविधान के खिलाफ जाकर मुसलमानों को दिया आरक्षण : सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/05/2024
in उत्तर प्रदेश, महाराजगंज, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचायी है। इन्होंने सत्ता के लिए पहले देश का विभाजन किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। ये कहते हैं कि हम संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी कर मुसलमानों को दे देंगे। ये देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि इसी के तहत पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमान को दे दिया था। कोलकाता हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि देश में मुसलमान आरक्षण पाने के अधिकारी नहीं हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि संविधान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और मंडल कमीशन के तहत ओबीसी जातियों को ही आरक्षण पाने का अधिकार है। यह आरक्षण धार्मिक आधार पर नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन की नींव डालने जैसा है। वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, अब दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज लोकसभा क्षेत्र की फरेंदा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह डबल इंजन की सरकार की वजह से साकार हो सका है। यह आपके वोट की ताकत से हुआ है। ऐसे में आपको अपने वोट की ताकत से हिंदू और सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। वहीं सपा और कांग्रेस की सरकार में सारा पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए दिया जाता था। उस दौरान गांव में गरीब की जमीन पर चार लोग टोपी पहनकर पहुंचते थे और जबरन बाउंड्री बना कर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा देते थे। वहीं आज यह पैसा भारत की विरासत और भारत के देवालयों को सजाने में खर्च होता है। इसके साथ ही यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा पर खर्च हो रहा है। एक-एक कर हर एक स्थान को भव्य स्वरूप देने के साथ आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, राजद, आप समेत अन्य पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही हैं। उन्होंने बाबा साहब को चुनाव हराया था। इंडी गठबंधन में शामिल सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कांशीराम के नाम पर जो संस्थान बने थे, उन सभी नाम को हटा दिया था। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह कहते थे कि राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, साहू जी महाराज, सावित्रीबाई फुले जैसे जितने भी महापुरुषों के स्मारक बने हैं, उन सभी को तोड़ देंगे। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करना, देश में इमरजेंसी लगाना, भारत की भावना के साथ खिलवाड़ करना आदि ये सब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की फितरत रही है। कांग्रेस आज भी उसी शरारत पर उतारू है। इनके मेनिफेस्टो में खतरनाक घोषणा इसका प्रमाण है।

पर्सनल लॉ की वकालत करने वाले जान लें, यह नया भारत है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज महराजगंज विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। इसी के तहत आनंदनगर से सिसवा तक पूरी रेल लाइन की स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होने जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले महाराजगंज की सड़कें सबसे खराब मानी जाती थीं जबकि आज हाइवे और चकाचक सड़कें देखने को मिलती है। यह आपके सही जगह दिये वोट से संभव हो पाया है। यहां मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। महाराजगंज और गोरखपुर में एम्स बन गया है। यहां फर्टिलाइजर फैक्ट्री भी चालू हो गयी है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है।

उन्हाेंने (CM Yogi) कहा कि इसी महराजगंज के वनटांगिया गांव में 18 बस्तियों के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर थे। आज उन्हें रिवेन्यू विलेज के रूप में मान्यता दे दी गई है। ऐसे में उन्हे आजादी के बाद पहली बार एहसास हुआ है कि वह भी आजाद भारत के नागरिक हैं। वह आज सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, उनके मकान बन रहे हैं। घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है। सड़कें उनके घर तक जा रही हैं। वहां डबल इंजन की सरकार उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सीएम ने यहां कार्बनिक और इंटीग्रेटेड फार्मिंग करने वालों की सराहना की।

सीएम योगी ने देवीपाटन में की पूजा, गायों को खिलाया चारा और गुड़

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज प्रदेश से इंसेफेलाइटिस और माफिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश में पर्सनल लॉ लागू करने की बात कहता है। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। वह यह जान लें कि नया भारत है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कनौजिया, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नाथ निषाद, अरुण शुक्ला आदि उपस्थित हुए।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Maharajganj newsup newsYogi News
Previous Post

इस दिन आएगा भीषण चक्रवात ‘रेमल’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

चुनाव में लग चुके जातिवाद के ग्रहण को मिलकर हटाना है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
AK Sharma

चुनाव में लग चुके जातिवाद के ग्रहण को मिलकर हटाना है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

3 planets will transit

7 मार्च राशिफल: आज इन जातकों की किस्मत होगी मेहरबान

07/03/2022
भगवान श्री राम मंदिर RAM MANDIR

चंपत राय बोले- राम जन्मभूमि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये जनसंपर्क करेंगे

15/12/2020
राहुल गांधी

असम चुनाव : राहुल गांधी, बोले- नागपुर से नहीं चलना चाहिए आपका राज्य

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version