• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GAIL के केंद्रीय भंडार गृह में लगी भीषण आग

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
GAIL

Major fire in GAIL's central warehouse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। नेपाली फार्म रायवाला के पास भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (GAIL) कंपनी के केंद्रीय भंडार गृह में बीती रात लगी भीषण आग (Fire) को बुझाने के लिए फायर कर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। अभी तक भंडार गृह की आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

यह केंद्रीय भंडार गृह हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर नेपाली फार्म पुलिस चेकपोस्ट से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। यहां पर गैस कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ था। शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे के करीब इस भंडारण गृह में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और ऋषिकेश हरिद्वार डोईवाला से फायर ब्रिगेड की टीमों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।

केंद्रीय भंडार गृह आसपास घनी आबादी वाला क्षेत्र है। आग की भीषण लपटों के साथ ही काफी तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र ने अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।

आग पर काबू पाने के लिए ऋषिकेश से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी टीम करीब आधे घंटे बाद पहुंच गयी थी लेकिन कुछ ही देर में आग बुझाने के बाद पानी खत्म हो गया, तब दोबारा से टैंकर मंगाया गया। आग की भीषणता को देखते हुए हरिद्वार और डोईवाला से भी फायर ब्रिगेडों को बुलाया गया था। शनिवार सुबह तक भी भंडारण गृह से आग की लपटें उठ रहीं थीं। दोपहर तक आग की लपटें तो कम हो गयी थीं लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायवाला के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आग काफी भीषण थी। आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Tags: National newsrishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

IBPS एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से चेक करें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
Next Post
CA Foundation Result

IBPS एसओ मेन्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से चेक करें

यह भी पढ़ें

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2026

मेहंदी है रचने वाली! आलिया के हाथों में आज लगेगी रणबीर के नाम की मेहंदी

13/04/2022
shot

दम्पति की कनपटी पर गोली मारकर हत्या

09/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version