• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बनाएं साउथ की यह डिश, हरी चटनी के साथ करें सर्व

Writer D by Writer D
12/06/2026
in फैशन/शैली
0
Dal Vada

Dal Vada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दक्षिण भारतीय खाना अपने विशेष स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिश स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में पहुंच गई हैं। इडली, डोसा, उत्तपम तो अक्सर घरों में बनाए जाते हैं। वहां की ऐसी ही एक और लोकप्रिय डिश है दाल वड़ा (Dal Vada) । इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। यह पोषण से भी भरपूर है। आपने अगर दाल वड़ा को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपकी इसे तैयार करने में काफी मदद कर सकती है। जब भी हल्की भूख लगे तो इस पर भरोसा करके देखें। इस डिश को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करेंगे। इसके लिए चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है। शाम की चाय का लुत्फ इस डिश के साथ दोगुना हो जाएगा। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

दाल वड़ा (Dal Vada) बनाने की सामग्री

चना दाल – 1 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
कढ़ी पत्ते – 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

दाल वड़ा (Dal Vada) बनाने की विधि

– सबसे पहले चना दाल को साफ करें और उसे धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
– तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर पानी निकाल दें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें जिससे दाल का अतिरिक्त पानी निकल जाए।
– अब चना दाल का एक चौथाई हिस्सा निकालकर एक बाउल में अलग रख दें।
– इसके बाद बची हुई चना दाल को मिक्सर की मदद से बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
– अब चना दाल के पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
– इसमें अलग निकालकर रखी चना दाल के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
– फिर इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट, कटे हुए कढ़ी पत्ते, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें।
– मिश्रण तैयार होने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेते हुए दाल वड़े तैयार करें और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
– सारे मिश्रण से दाल वड़े बनाने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
– तेल जब गरम हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के मुताबिक दाल वड़े (Dal Vada)  डालकर डीप फ्राई करें।
– इन्हें पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दाल वड़ा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा न हो जाए।
– इसके बाद फ्राइड दाल वड़ा को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे दाल वड़े (Dal Vada) फ्राई कर लें।

Tags: dal vadadal vada healthydal vada ingredientsdal vada nutritiondal vada recipedal vada snacksdal vada south indian dishdal vada street fooddal vada tasty
Previous Post

बेल का जूस है अमृत, स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभकारी

Next Post

इंटरव्यू के दौरान कपड़ों को लेकर ना करें ये गलतियां, इम्प्रेशन हो जाएगा खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Lips
फैशन/शैली

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

21/10/2026
Face Pack
फैशन/शैली

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

21/10/2026
Next Post
Interview

इंटरव्यू के दौरान कपड़ों को लेकर ना करें ये गलतियां, इम्प्रेशन हो जाएगा खराब

यह भी पढ़ें

Vishnu Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे की निशानदेही पर AK47 सहित मिला हथियारों का जखीरा

04/08/2022
Ashutosh Tandon

अपराध में कमी,चौतरफा विकास से यूपी बना अग्रणी : आशुतोष टंडन

19/03/2021

 उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 16,668 पदों पर सीधी भर्ती की भर्ती प्रक्रिया तेज

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version