• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें : आनंदीबेन

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार राजभवन से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्यपाल की प्रेरणा से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध सात महाविद्यालयों ने 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया है। इसमें प्रतीकात्मक रूप में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र को राज्यपाल ने पठन-पाठन एवं खेलकूद सामग्री दी, जबकि शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाद में महाविद्यालय द्वारा पठन-पाठन एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गयी। इसके साथ ही इस अवसर पर पांच बच्चों का अन्नप्राशन तथा 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए फल एवं मिठाई वितरित की।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केन्द्रों को संसाधनों से सुसज्जित कर दिया जाए तो वहां पर आने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार व कुपोषण मुक्त किया जा सकता है। कुपोषण जैसी समस्या के समाधान के लिए ही देश में बड़े स्तर पर आंगनवाडी केन्द्रों और प्रधानमंत्री पोषण योजना कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छता, अच्छी शिक्षा आदि पर विशेष दें।

BJP भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए काम कर रही है : मौर्य

राज्यपाल ने कहा कि आज सरकार हर ग्राम में महीने में एक बार ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवसों का आयोजन कर रही है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की खून, पेशाब, ब्लड प्रेशर की जांच होती है। आयरन, कैल्शियम तथा आवश्यक दवाएं दी जाती हैं। इन सरकारी सेवाओं का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जागरूकता फैलाएं।

महाविद्यालय लोकार्पण पर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय में विश्वविद्यालय ने संघटक महाविद्यालय को आरम्भ कर विद्यार्थियों के लिये शिक्षा के नए आयाम स्थापित किये हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय के आरम्भ होने से विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को शिक्षा का संबल मिलेगा। अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से उनका विकास होगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा। एक बालक के पढ़ने से एक घर रोशन होता है परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से पीढ़ी को लाभ मिलता है।

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डा. पंकज एल जानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, बिजनौर के विधायक सुचि मौसम चौधरी, जिला पंचायत बिजनौर के अध्यक्ष साकिन्द्र प्रताप सिंह, बरेली के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tags: anandiben patelLucknow Newsup news
Previous Post

आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Next Post

पत्रकारों के परिजनों को जल्द मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ : नवनीत सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post

पत्रकारों के परिजनों को जल्द मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ : नवनीत सहगल

यह भी पढ़ें

arrested

फार्मासिस्ट हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

15/10/2021
cattle smuggling gang

अधिवक्ताओं पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

05/04/2021
AK Sharma

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता रखता है: एके शर्मा

29/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version