• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये मजेदार टोस्ट

Writer D by Writer D
21/03/2026
in खाना-खजाना, Main Slider, फैशन/शैली
0
paneer toast

paneer toast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर (Paneer) बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बहुत ही पसंद होता है। खाने में बच्चे चाहे कितने में नखरे क्यों न दिखाएं लेकिन पनीर से बनी डिशेज बड़े चाव से खा लेते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए पनीर एकदम बेस्ट डिश है। इसके साथ कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। वीकेंड पर महिलाओं के लिए अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो जाती हैं कि फैमिली के लिए ऐसा क्या बनाया जाए जिसे वह चाव से खा लें। इस वीकेंड आप अपने परिवार के लिए पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बनाने की सामग्री

ब्रेड – 6-7
पनीर – 2 कप
मक्खन – 2 चम्मच
प्याज – 2-3
टमाटर – 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
शिमला मिर्च – 1 कप
हल्दी – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
टोमेटो सॉस -1 चम्मच
धनिया – 1 कप
हरी चटनी – 2 चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार

पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बनाने की विधि 

1. सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया को बारीक-बारीक करके काट लें।
2. एक कढ़ाई में मक्खन डालकर गर्म करें। जैसे मक्खन पिघलने लगे तो उसमें हरी मिर्च डालकर भून लें।
3. फिर इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
4. अब इसमें शिमला मिर्च काटकर डालें और कुछ देर के लिए भूनें।
5. शिमला मिर्च अच्छे से भूनने के बाद इसमें टमाटर डाल दें।
6. टमाटर को भी मिश्रण में अच्छे से मिक्स होने दें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, चिली फ्लेक्स और नमक मिलाएं।
7. इसके बाद मिश्रण में टोमेटो सॉस मिलाएं और धीमी आंच पर मसालों को पका लें।
8. जैसे मसालों में खुशबू आने लगे तो उसमें पनीर कद्दूकस करके डाल दें।
9.पनीर डालने के बाद उसे मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर लें। हरा धनिया डालकर पनीर को गर्निश करें।
10. इसके बाद एक तवे पर ब्रेड डालकर उसके दोनों और मक्खन लगाकर रोस्ट कर लें।
11. ब्रेड को ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लें। जैसे ब्रेड चारों और से पक जाए तो उसके ऊपर हरी चटनी लगाएं।
12. हरी चटनी के ऊपर पनीर का तैयार किया हुआ मिश्रण डालें।
13. ब्रेड को दो हिस्सों में काट लें। आपका पनीर टोस्ट बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: breakfast dishespaneer dishesPaneer Toast
Previous Post

बालों की सभी समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये शैम्पू

Next Post

इस फल से बनेगा आपकी ख़ूबसूरती का जरिया, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

ब्लास्ट होते रहते हैं, नई बात नहीं… पंजाब धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post
papaya

इस फल से बनेगा आपकी ख़ूबसूरती का जरिया, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Shamli Encounter

UP STF ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश समेत 4 को किया ढेर

21/01/2025
Dead Body

महिला समेत दो लोगों ने लगाई फांसी, युवक की मौत

07/10/2022
murder

जंगल में मिला दस वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version