• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव होने तक ममता दीदी भी जय श्री राम कहने लगेंगी : अमित शाह

Desk by Desk
11/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। अमित शाह ने कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर का दौरा किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने एक बड़ा ऐलान यह किया कि नारायणी सेना के नाम पर सेना में अलग बटालियन का गठन होगा। इस दौरान शाह ने बंगाल के लोगों से आह्वान किया कि आप मोदी जी को 5 साल दे दीजिए। हम बंगाल को सोनार बांग्ला बना देंगे। उन्होंने कहा कि कूचबिहार से ही पूरे उत्तर बंगाल में परिवर्तन होगा। इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि जयश्रीराम के नारे से क्या आपत्ति है? शाह ने कहा कि चुनाव होने तक ममता भी जयश्री राम बोलने लगेंगी।

आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ेगा मतदान का समय : चुनाव आयोग

गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि प्रभु मदन मोहन के सानिध्य में जो मेला लगता है इसको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करके देशभर और दुनिया के टूरिस्ट का आकर्षण केंद्र बनाएंगे।

इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी, बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। शाह ने कहा कि मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का उनका सारा खर्चा मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है।

ममता दीदी अब आप हमें गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मैं आपको कहता हूं कि आप मई के बाद हमें नहीं रोक पाएंगी क्योंकि आप मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी। कूचबिहार में शाह ने कहा कि इस बार हम बंगाल में परिवर्तन करके रहेंगे। बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोनार बांग्ला बनाने के लिए है। बंगाल को बम धमाकों से मुक्त कराकर हम युवाओं को रोजगार देंगे। बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होगा। कूचबिहार से ही हम पूरे उत्तर बंगाल में परिवर्तन करेंगे।

कूचबिहार की धरती पर नारायणी सेना का नाम सुनकर बंगाल ही नहीं गुजरात तक मुगलों के पैर थरथरा उठते थे। बंगाल में हम 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। बता दें कि बंगाल का जंग जीतने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय बंगाल दौरे के बाद अब गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री व कद्दावर नेता अमित शाह राज्य के एक दिन के दौरे पर आए हैं। यहां वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि भाजपा ने बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद तीन दिनों के भीतर दूसरी बार बंगाल दौरे पर आए नड्डा ने मंगलवार को दो और परिवर्तन यात्रा को तारापीठ और झाड़ग्राम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले सात फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने हल्दिया में पहली चुनावी रैली की थी।

Tags: 2021 bengal electionamit shahAmit Shah in West BengalBefore the assembly elections in BengalBengal Assembly ElectionsBengal Assembly Elections 2021Bengal ChunavBengal elBengal visiting Nadda and amit sahJP naddaJP Nadda visiting Bengal againkalyan banerjeeLIVE Amit Shah in BengalNational newsNEWSpoliticsporibortan yatrastateSuvendu Adhikari NandigramTrinamool MLA Deepak Haldar joined BJPWest Bengal NewsWest Bengals Cooch Behar amit sahअमित शाहतृणमूल नेताबंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डासुवेंदु अधिकारी
Previous Post

आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ेगा मतदान का समय : चुनाव आयोग

Next Post

अजीत सिंह हत्याकांड : 25 हजार के इनामी शूटर बंधन सिंह ने किया सरेंडर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
अजीत सिंह हत्याकांड Ajit Singh murder

अजीत सिंह हत्याकांड : 25 हजार के इनामी शूटर बंधन सिंह ने किया सरेंडर

यह भी पढ़ें

लखनऊ में कोरोना

लखनऊ में कोरोना के 24 घंटों में 1 हजार के पार नए मामले, 18 की मौत

05/09/2020
Transfer

उपचुनाव और निकाय चुनाव से पहले छह आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

22/11/2022
deadly attacked

चुनाव प्रचार से लौट रहे जिला पंचायत प्रत्याशी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version