• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदीग्राम में ममता बोलीं- मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो, मंच से किया चंडी पाठ

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता ने मंच से किया चंडी पाठ

ममता ने मंच से किया चंडी पाठ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम एक बार फिर रण का केंद्र बनता जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान के बाद मंगलवार को वहां पहुंच गई हैं। बुधवार को को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee recites 'Chandi Path' during her public rally in Nandigram pic.twitter.com/7PC0eTwGwc

— ANI (@ANI) March 9, 2021

बता दें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार वोटों से हराने का दावा किया है। बता दें कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मंच पर चंडी पाठ पढ़ा। उन्होंने नंदीग्राम में मंच पर कई मंत्रों का उच्चारण किया। साथ ही, लोगों से ‘खेला होबे’ का नारा भी लगवाया। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मुझे हिंदुत्व न सिखाएं और न ही मेरे साथ हिंदुत्व कार्ड खेलें। हम हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। इस दौरान उन्होंने शिवरात्रि पर पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करने का एलान किया।

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी अगले तीन दिन नंदीग्राम में ही रहेंगी। इस दौरान वह आम जनता से संपर्क करेंगी और उन्हें टीएमसी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगी। साथ ही, लोगों को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगी।

नंदीग्राम में अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि कोई-कोई बंटवारा करने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसे लोगों की बात मत सुनना। मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। ममता बनर्जी बोलीं कि मैं गांव की बेटी हूं। नंदीग्राम सीट खाली हुई, इसलिए यहां से लड़ रही हूं। मैं सिंगूर और नंदीग्राम को साथ लाई हूं। दीदी ने कहा कि आपको याद रखना होगा कि मैं किस तरह यहां पहुंची हूं।

विदेशों की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं बंदूक : सीएम योगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कहा कि आंदोलन के दौरान मुझ पर काफी अत्याचार हुए। मुझे नंदीग्राम आने से रोका गया, लेकिन अत्याचार के बावजूद मैं रास्ते से नहीं हटी। मैं नंदीग्राम के आंदोलन को पूरे बंगाल में ले गई। आपने मुझे स्वीकारा, इसलिए मैं नंदीग्राम आई। सिंगूर के बाद नंदीग्राम का ही आंदोलन हुआ। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ूंगी। जब आप कहेंगे, तभी नामांकन दाखिल करूंगी। मैं बंगाल की बेटी हूं, बाहरी कैसे हो सकती हूं। आप नहीं चाहेंगे तो मैं नंदीग्राम से नहीं लड़ूंगी।

ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान नंदीग्राम में हुए किसानों के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान गोलियां चलाई गईं और लाठियां बरसाई गईं। मेरी गाड़ी पर भी गोलियां चलाई गई थीं।

शिवरात्रि पर जारी होगा पार्टी का घोषणा पत्र

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के मंच से तृणमूल कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करने की तारीख भी बताई। ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी का घोषणा पर शिवरात्रि के दिन यानी 11 मार्च को जारी होगा। हालांकि, उससे पहले दीदी नंदीग्राम में ही भोलेनाथ की पूजा भी करेंगी।

 

शुभेंदु 12 को नामांकन दाखिल करेंगे

सूत्रों ने बताया कि ममता मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद शाम को नंदीग्राम के लिए रवाना होंगी और अगले दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगी और 11 मार्च को कोलकाता लौट आएंगी। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से 12 मार्च को पर्चा भर सकते हैं।

बंगाल में 8 फेज में चुनाव

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।

Tags: ‘जय श्री राम’abhishek banerjeeAdhir Ranjan Chaudharyamit shahanand sharmaassembly election 2021Assembly Election in West Bengalbengal assembly election 2021Bengal Electionbengal leftBengal Politicsbjpchandi pathcongresscongress in west bengal electionsDilip GhoshElectionelection in West BengalIndia News in HindiJP naddaLatest India News UpdatesMamata Banerjeemamata banerjee in nandigramnandigramnandigram movementpolitical slogan sweetssingur movementsingur tata nano controversysuvendu adhikariTMCwb electionWest Bengalwest bengal assembly electionWest Bengal Assembly Election 2021west bengal assembly election 2021 datewest bengal electionwest bengal election 2021west bengal election 2021 schedulewest bengal election commissionwest bengal election dateWest bengal election date 2021खेला होबेपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबंगाल चुनाव 2021बंगाल विधानसभा चुनावममता ने मंच से किया चंडी पाठ
Previous Post

सरकार राज्य विश्वविद्यालयों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ी : डॉ. दिनेश शर्मा

Next Post

संजय लीला भंसाली भी आए कोरोना की चपेट में, आलिया भट्ट हुई क्वारंटाइन

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Sanjay Leela Bhansali

संजय लीला भंसाली भी आए कोरोना की चपेट में, आलिया भट्ट हुई क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

देवी पाटन मंदिर में सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन, स्कूली बच्चों को बांटी टॉफी-चॉकलेट

15/03/2024
AK Sharma

पूर्व की सरकारों में हो रहे थे घोटाले, नेताओं पर से उठ गया था जनता का विश्वास: एके शर्मा

12/05/2024
Aryana Sayeed

अफगानिस्तान की फेमस पॉप स्टार ने छोड़ा देश, बोलीं- जिंदा हूं मैं

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version