• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिरफिरे ने नवजात बेटी की पटक कर की हत्या

Writer D by Writer D
01/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे ने तीसरी बार बेटी पैदा होने पर गुस्से में आकर उसकी निर्मम हत्या (Murder) कर दी।

आरोप है कि उसने नवजात को गोद में लेते ही जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची जख्मी हो गई। इसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सास ने दामाद के खिलाफ बुधवार को पूरनपुर पुलिस को तहरीर दी है।

पूरनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश ने कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटना संज्ञान में आई है,मामले की जांच की जा रही है।

पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार खानका मोहल्ला निवासी शब्बो की शादी आठ वर्ष पूर्व सिरसा गांव के रहने वाले फरहान के साथ हुई थी। शादी के बाद शब्बो ने दो बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद वह फिर से गर्भवती हुई। पांच दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर मायके वाले शब्बो को ससुराल से लेकर एक नर्सिंग होम पहुंचे। यहां रविवार को उसने पुत्री को जन्म दिया। शब्बो की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को नर्सिंग होम के डॉक्टर की सलाह पर जज्जा-बच्चा दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती में करवा दिया गया। इसके बाद देर शाम फरहान अपनी पत्नी और बच्चे को देखने वहां पहुंचा।

इस दौरान फरहान की साली सुनैना नवजात बच्ची को लिए बैठी थी। उसने फरहान को देखते ही बच्ची उसकी गोद में दे दी। फरहान ने बच्ची को गोद में लेते हुए जैसे ही देखा कि वह बेटी है, उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बच्ची को जब उठाया गया, तब वह बेसुध हो गई थी। बच्ची की सांसें चल रही थीं। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी पीलीभीत लौट आए। इस बीच प्रसूता शब्बो की तबीयत बिगड़ गई है।

Tags: pilibheet news
Previous Post

डंपर ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल कैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल कैद की सजा

यह भी पढ़ें

Kanya Pujan

इस दिन करें कन्या पूजन, जानें नियम एवं विधि

26/09/2025
Arrested

दूधिया हत्या मामले में दो गिरफ्तार

30/01/2023
Mary Kom

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

11/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version