• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम की पल-पल की मॉनिटरिंग लाई रंग, पकड़ा गया आदमखोर भेड़िया

Writer D by Writer D
29/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Wolf

Wolf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पल-पल की मॉनीटरिंग और वन विभाग के अधिकारियों की मुस्तैदी से आदमखोर भेड़िया (Wolf)  आखिरकार गुरुवार सुबह पकड़ ही लिया गया। आदमखोर भेड़िया के आतंक से लगभग 35 से अधिक गांवों के ग्रामीण आतंकित थे। वन विभाग के इस प्रयास से बहराइच के स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली है। वन विभाग ने बहराइच से अब तक चार भेड़ियों को पकड़ लिया है। इस खूंखार भेड़िए को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा। सीएम योगी ने वन विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की।

गुरुवार की सुबह ने दिलाई आतंक के पर्याय से मुक्ति

बहराइच के लगभग 35 से अधिक गांवों में आतंक का पर्याय बन चुका आदमखोर भेड़िए (Wolf)  से गुरुवार की सुबह मुक्ति मिल गई। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद इसे पकड़ लिया गया। आदमखोर भेड़िए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की आंखों में सुकून नजर आया। सभी ने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

पैरों के निशान से पकड़ में आया भेड़िया (Wolf) 

वन विभाग ने तीन भेड़ियों को पहले ही पकड़ लिया था। सबसे खूंखार भेड़िया गुरुवार की सुबह पकड़ा गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे थर्मल ड्रोन से इसे ट्रेस किया गया। सुबह पांच बजे के आसपास फिर ड्रोन के जरिए इस पर नजर रखी गई। भेड़िया के पैर के निशान दिख गए, फिर वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की टीम ने तत्काल मुस्तैदी दिखाते हुए सुबह करीब पौने 11 बजे इसे सिसैया गांव के कछार से काफी मशक्कत कर पकड़ लिया। दो अन्य भेड़ियों की तलाश जारी है।

गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा भेड़िया (Wolf) 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस भेड़िया को गोरखपुर के चिड़ियाघर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन से मैपिंग की गई। बुधवार दिन भर इस पर काम किया गया। इसे निरंतर ट्रैक करने के दौरान गुरुवार सुबह पैर के निशान से इसकी लोकेशन चिह्नित कर ली गई। फिजिको केमिकल इमोबलाइजेशन का सहारा लिया गया। फिर जाल डालकर इसे पकड़ लिया गया।

सीएम के निर्देश पर पीड़ितों के बीच पहुंचे थे वन मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन व पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव आदि बुधवार को बहराइच पहुंचे थे। पीड़ितों के बीच गांवों में पहुंचकर उन्हें जागरुक करने के बाद वन मंत्री ने विश्वास दिलाया था कि भेड़िए को पकड़ने के लिए विभाग की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। मुख्यमंत्री स्वयं इस पर नजर रखे हैं। वन मंत्री के पहुंचने के 24 घंटे के भीतर ही इस आदमखोर भेड़िए को पकड़ लिया गया।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की मेहनत लाई रंग

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की मेहनत रंग लाई। पिछले कई सप्ताह से लगी वन विभाग की टीम का प्रयास रंग लाया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह लगातार यहां कैंप कर रही थीं। बहराइच के डीएफओ अजीत सिंह, देवीपाटन के वन संरक्षक मनोज सोनकर, इस अभियान के नोडल व बाराबंकी के डीएफओ आकाश बधावन अपनी टीम संग यहां लगातार ऑपरेशन भेड़िया को अंजाम देने के लिए मुस्तैद थे।

Tags: Bahraich Newsup newswolf caught
Previous Post

उत्तराखंड की बारानी कृषि परियोजना को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने दी जानकारी

Next Post

प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में उत्तर प्रदेश नंबर वन, सर्वाधिक रूपे कार्ड भी किए जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Jan Dhan Yojna

प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने में उत्तर प्रदेश नंबर वन, सर्वाधिक रूपे कार्ड भी किए जारी

यह भी पढ़ें

Sugar

बढ़ गया है घर का क्लेश, दूर करेगा चीनी के ये उपाय

15/02/2025
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

पिकअप चालक हत्याकांड मामले में चौकी प्रभारी निलंबित

30/06/2023
Satish Mahana

वादे वो ही कीजिये जिसे पूरा करने का जज्बा हो: महाना

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version