• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 साल की उम्र में शख्स ने किया 1200 बार यौन हमला

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका के फ्लोरिडा के एक व्यक्ति पर यौन शोषण और हमले के 1,200 आरोप लगाए गए हैं। इनमें नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बीते छह सालों के दौरान 31 वर्षीय रॉबर्ट कोटा ने 12 से 18 साल की उम्र की कई लड़कियों को निशाना बनाया।

रॉबर्ट कोटा के बारे में एक स्थानीय पादरी ने पुलिस को सूचना दी थी। गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, एक पीड़िता ने अधिकारियों को बताया कि जब वह 7 साल की थी, तब से कोटा के साथ उसका यौन संबंध था। लड़की ने कहा कि कोटा ने उसे बताया था कि यौन कृत्य स्नेह दिखाने के तरीके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 में, एक पीड़िता की मां ने यौन संबंध रखने के बारे में कोटा से सवाल किया था। जवाब में कोटा ने लड़की पर बंदूक तान दी थी। फिर उसे गंभीर हमले और घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद ही अधिकारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर रॉबर्ट कोटा की विस्तृत जांच शुरू कर दी थी।

जब यौन उत्पीड़न और हमले के लिए कोटा को गिरफ्तार करने के लिए अधिकारी पहुंचे तो उसने बताया कि वह कार्रवाई से हैरान नहीं है। कोटा को एस्कैम्बिया काउंटी जेल में रखा गया है।

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 30 यात्री झुलसे

असल में कोटा अपनी कुछ समस्याओं को लेकर एक स्थानीय पादरी से मिलने के लिए गया था। कोटा ने पादरी से कहा कि उसे अपने किसी विचार के साथ समस्या महसूस हो रही है जो विचार चर्च गाइडलाइन की किताब में भी लिखे हुए हैं। इसी बातचीत के दौरान पादरी को कोटा के अपराधों को लेकर शक हो गया। पादरी से कोटा से कहा कि उसे पुलिस के पास जाना चाहिए। इसके बाद पादरी ने खुद पुलिस को सूचना दी।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

किसान विरोधी भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे : अखिलेश यादव

Next Post

शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति, महादेव मंदिर में की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post

शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति, महादेव मंदिर में की पूजा

यह भी पढ़ें

नई शिक्षा नीति

नई शिक्षा नीति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा राज्यपालों का सम्मेलन

06/09/2020
Saint Paramahamsa Das

अब अयोध्या के संत ने की राष्ट्रपति से शबनम की फांसी की सजा माफ करने की अपील

20/02/2021
CM Yogi

श्रीकृष्ण ने मांगे थे 5 गांव, हमने सिर्फ 3: सीएम योगी

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version