• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान विरोधी भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नीयत किसानों के प्रति साफ नहीं है। किसान साल भर से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी एकता और दृढ़ता से परेशान और आसन्न विधानसभा चुनावों से डर कर उसने अपने तीन काले कानून वापस तो ले लिए हैं किन्तु किसानों की बुनियादी मांगों पर बात करने से वह अब भी कतरा रही है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि अपने चंद पूंजी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ही किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है, इसका जवाब जनता 2022 में भाजपा का सफाया करके देगी। भाजपा किस तरह किसानों को धोखा दे रही है, धान क्रय केन्द्रों में परेशान हाल किसानों को देखकर समझा जा सकता है। तौल में झोल के साथ क्रय केन्द्रों में किसान के धान की खरीद में तमाम अड़ंगे लगाए जाते हैं। बिचौलियों और सरकारी नौकरशाही के साथ नेताओं की साठगांठ के चलते किसान को एमएसपी नहीं मिलती। अतः मजबूरी में उसे औने पौने दाम में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।

किसान बिचौलियों के चंगुल से छूटने के लिए एमएसपी की अनिवार्यता की मांग कर रहा है। भाजपा सरकार किसानों की इस मांग को मानने से भाग रही है क्योंकि इससे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और बड़े व्यापारियों को किसानों को वाजिब दाम देने की मजबूरी होगी। किसान को बहकाने के लिए ही भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने का झांसा देती है। लागत का ड्योढ़ा मूल्य देना भी उसे गंवारा नहीं है। भाजपा अपने हितसाधकों को परेशानी में नहीं डालना चाहती है।

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया रैली स्थल का जायजा

भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते किसान को जहां फसल का लाभप्रद मूल्य नहीं मिल रहा है और नहीं उसकी लागत निकल रही है वहीं उसकी कमर महंगाई की मार से टूट रही है। खाद, बीज, कीटनाशक कालाबाजारी में मिल रहे है। बाजार में कृत्रिम अभाव दिखाकर बड़ी कम्पनियां लूट कर रही हैं। किसान के काम आने वाला डीजल महंगा है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है परन्तु उसकी दरें जब तब बढ़ाती रहती हैं किसान कर्जदार बनता जा रहा है। उसे जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो आत्महत्या कर लेता है।

किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वह अन्य के जीवन के लिए अन्न उगाता है। देश की अर्थव्यवस्था में खेती और परिश्रमी किसान की जो महती भूमिका है उसका महत्व समझने में भाजपा सरकार जानबूझकर देरी कर रही है। उसे एक दिन किसानों की दूसरी मांगे भी माननी होगी।

नगर विधायक की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम योगी, भावी दुल्हन को दिया आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। समाजवादी सरकार बनते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25-25 लाख रुपये की किसान शहादत सम्मान निधि दी जाएगी। किसान विरोधी भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे हैं। अन्नदाता अपने वोट से भाजपा का सफाया कर व्यवस्था में बदलाव लाएगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिया रैली स्थल का जायजा

Next Post

31 साल की उम्र में शख्स ने किया 1200 बार यौन हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

31 साल की उम्र में शख्स ने किया 1200 बार यौन हमला

यह भी पढ़ें

kanwariyas

ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

15/08/2022
Shivpal Yadav

चंद्रशेखर आजाद पर हमला, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

29/06/2023
satyagrah movement

युवाओं को बेरोजगार कर रही है भाजपा सरकार: शिवशंकर शुक्ला

27/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version