• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फाइनेंस कंपनी का मैनेजर दो लाख रुपये लेकर फरार

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Absconded

absconding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। कछवां बाजार स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पद पर तैनात युवक कंपनी का दो लाख रुपये लेकर फरार (Absconded) हो गया। कम्पनी के डायरेक्टर ने कछवां थाने पर तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उप डाकघर कछवां के समीप स्थित सुपर विजन माइक्रो फाइनेंस कम्पनी की कछवां शाखा पर विकास कुमार पांडेय उर्फ शानू पुत्र सुदर्शन पांडेय निवासी इब्राहिमपुर पोस्ट मतिगांव जनपद चंदौली करीब छह महीने से कार्यरत था। शनिवार की सुबह अपने साथी एसिस्टेंट ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार तिवारी के साथ हेड ऑफिस के लिए निकला था।

रास्ते में अपने साथी से कलेक्शन की बात कहकर दूसरे रास्ते से हेड आफिस पहुंचने की बात कही। साथी युवक कंपनी के हेड ऑफिस बबुआ का पोखरा पहुंच गया। लेकिन ब्रांच मैनेजर का पता नहीं था। साथी ने फोन पर बात की तो ब्रांच मैनेजर ने दस मिनट, आधे घंटे में पहुंचने की बात कही। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो साथी ने दोपहर लगभग दो बजे पुनः फोन किया तो ब्रांच मैनेजर ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। फिर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने कंपनी के उच्चाधिकारियों को आपबीती सुनाई।

उच्चाधिकारी तत्काल कछवां ब्रांच पहुंचे और आफिस का ताला खोलकर देखा तो काउंटर में रखे एक सप्ताह के कलेक्शन के दो लाख रुपए गायब थे। बगल में स्थित कमरे में दोनों मैनेजर रहते थे। छानबीन की तो विकास के कपड़े समेत उसका सारा सामान गायब था। कंपनी के डायरेक्टर राजेश कुमार मिश्र ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और विकास द्वारा दो लाख रुपये नगद लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए कछवां थाने पर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई।

Tags: mirjapur news
Previous Post

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 13 गिरफ्तार

Next Post

पेड़ काटने को लेकर विवाद में एक युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Case Filed

आगजनी के आरोप में नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Atishi

‘स्वाति मालीवाल बीजेपी का मोहरा, साजिश के तहत सीएम…’, आप नेता आतिशी का बड़ा आरोप

17/05/2024
National Crush Rashmika Mandana shared a different picture

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने अलग अंदाज में साझा की तस्वीर

16/05/2021
Lipstick

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

25/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version