• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं थम रही मणिपुर की हिंसा, प्रदर्शनकरियों ने PWD मंत्री के घर को बनाया निशाना

Writer D by Writer D
25/05/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Manipur violence

Manipur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कर्फ्यूग्रस्त मणिपुर में बुधवार को बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में अधिक हिंसा देखी गई। इन अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत भी हो गई है। जबकि एक राज्य मंत्री के घर को निशाना बनाया गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने खूब तोड़फोड़ की है।

बता दें, राज्य में 3 मई को शुरू हुई हिंसक (Manipur Violence) झड़पों में अभी तक करीब 70 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, लगभग 200 लोग घायल हुए और करीब 40,000 विस्थापित हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के थम्नापोकपी तलहटी में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुधवार शाम निंगथौखोंग शहर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मंत्री गोविंददास कोन्थौजम के आवास पर धावा बोल दिया। मंत्री के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

कांग्रेस कार्यकर्ता का बेरहमी से कत्ल, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

हालांकि, मंत्री गोविंददास कोन्थौजम को इंफाल जाना था, इसके चलते वह घर पर नहीं थे। बता दें, प्रदर्शनकारियों के हमले में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है। बिष्णुपुर से भाजपा के विधायक कोन्थौजमलोक के पास लोक निर्माण विभाग और युवा मामले व खेल मंत्रालय है।

भड़की हिंसा (Manipur Violence)

हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू में दी गई ढील को कम कर दिया है। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। वहीं, सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाबी इलाके में तीन घरों में आग लगा दी गई, जिसके बाद मंगलवार और बुधवार की रात को क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद दोनों समुदायों ने कई घरों को जला दिया। बता दें, 3 मई को दो समुदायों के बीच हिंसा बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को सलाह देने के लिए सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह को मणिपुर भेजा गया था।

Tags: crime newsManipur newsmanipur violenceNational news
Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ता का बेरहमी से कत्ल, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Next Post

देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी का शानदार उपहार: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
5G service started in Gangotri

देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को 5जी का शानदार उपहार: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम को लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया ‘महिला तस्कर’, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ये जवाब

04/08/2025
Dharmendra Pradhan

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

27/07/2026
Lootera Haribansh

कुख्यात लूटेरा हरिबंश की 19 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

03/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version