• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बागेश्वर धाम को लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने बताया ‘महिला तस्कर’, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
04/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह FIR बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौर की शिकायत पर दर्ज हुई है। प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dheerendra Shastri) को ‘महिला तस्कर’ बताया था, जिससे हिंदू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

छतरपुर पुलिस ने एक एम्बुलेंस को रोका था, जिसमें कुछ महिलाएं थीं। पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं अपनी पहचान छुपाकर बागेश्वर धाम में रह रही थीं और कुछ अनैतिक गतिविधियों में शामिल थीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी वीडियो को शेयर करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने अपनी पोस्ट में लिखा, “नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित छोटा भाई धीरेन्द्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है।”

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

प्रोफेसर रविकांत की इस पोस्ट के बाद विवाद शुरू हो गया। बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर रविकांत की टिप्पणी ने न सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि हिंदू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया।

बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) ने आरोपों को किया खारिज

बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए एक वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता लगे हुए हैं। ये उपद्रव कुछ न कुछ करते रहते हैं। हमने इस देश में सबसे बड़ी जात-पात की बीमारी के खिलाफ जो अभियान छेड़ा हुआ है, सनातनियों को एक करने के लिए। उसके बाद कुछ न कुछ आता रहता है। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, “जब तक हमारे शरीर में प्राण हैं। चाहे कोई कितना भी हम पर आरोप लगाते रहें। हम तब तक हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा करते रहेंगे। हमारा जन्म ही सनातन धर्म की रक्षा के लिए हुआ है। हम मरते दम तक सनातन परंपरा के लिए ही जिएंगे और उसी परंपरा के लिए मरेंगे। ये तो अभी शुरुआत है आगे लोग अभी पता नहीं क्या-क्या कहेंगे। 7 नवंबर से 16 नवंबर तक होने वाली आगामी पदयात्रा की खबर से ही कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।”

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

एयर इंडिया की फ्लाइट में निकला कॉकरोच, यात्रियों में मचा हड़कंप

Next Post

आपको कैसे पता है कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है?…सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Supreme Court reprimanded Rahul Gandhi for his comment on army

आपको कैसे पता है कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है?...सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

‘कुम्भ’ के बाद अब महाकुम्भ में जन्मी ‘गंगा’

30/12/2024
AYUSH Society

उप्र आयुष सोसाइटी की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 580 करोड़ रुपए अनुमोदित

20/07/2021
Vinesh Phogat

विनेश फोगाट की बिगड़ी तबियत, पेरिस के अस्पताल में भर्ती

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version