• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, अमेरिका की बनी पहली महिला सिख जज

Writer D by Writer D
09/01/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Manpreet Monika Singh

Manpreet Monika Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह (Manpreet Monica Singh) ने हैरिस काउंटी जज के रूप में शपथ ली है इसके साथ ही वह अमेरिका में पहली सिख महिला न्यायाधीश बन गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये गर्व का दिन है। साथ ही समारोह की अध्यक्षता कर रहे जज ने कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए भी बड़ी मिसाल है।

एजेंसी के मुताबिक मनप्रीत मोनिका सिंह (Manpreet Monica Singh) ने टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। मनप्रीत मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। मोनिका सिंह पिछले 20 साल से एक पेशेवर वकील होने के साथ ही वह स्थानीय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं।

मनप्रीत मोनिका सिंह ने शपथ समारोह में कहा कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि मैं सबसे ज्यादा एच-टाउन (ह्यूस्टन का उपनाम) का प्रतिनिधित्व करती हूं, ये हमार लिए बेहद खास है। जानकारी के मुताबिक राज्य के पहले दक्षिण एशियाई और इंडो-अमेरिकी जज रवि सैंडिल ने समारोह की अध्यक्षता की।

चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को मिली जमानत

सैंडिल ने कहा कि सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है। उन्होंने कहा मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए भी बड़ी मिसाल हैं।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका में करीब 500,000 सिख हैं, जिनमें से 20 हजार सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए गर्व का दिन है। यह सभी रंग के लोगों के लिए भी गर्व का दिन है, जो कोर्ट की विविधता में ह्यूस्टन शहर की विविधता को देखते हैं।

Tags: # world newsamerica Newsinternational NewsManpreet Monika Singh
Previous Post

चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को मिली जमानत

Next Post

फ्लाइट्स में नहीं थम रहा हंगामा, अब Indigo में नशे में धुत यात्रियों ने किया बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Indigo

फ्लाइट्स में नहीं थम रहा हंगामा, अब Indigo में नशे में धुत यात्रियों ने किया बवाल

यह भी पढ़ें

glowing skin

खोती रंगत से हैं परेशान, इन तरीकों से पाए ग्लोइंग स्किन

04/03/2026
Four arrested in cashier murder case

चौथ वसूली के आरोप में नौ गिरफ्तार

28/05/2023

अनुज भरेगा अनुपमा की मांग, बाबूजी के साथ होगा ये हादसा

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version