• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्लाइट्स में नहीं थम रहा हंगामा, अब Indigo में नशे में धुत यात्रियों ने किया बवाल

Writer D by Writer D
09/01/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Indigo

Indigo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। फ्लाइट्स में बवाल के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अब Indigo की फ्लाइट में एक विवाद सामने आया है, जिसमें यात्रियों पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे हैं। इंडिगो की जिस फ्लाइट में यह घटना हुई है, वह दिल्ली से पटना आ रही थी। एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एयरपोर्ट पर तैनात एसएचओ रॉबर्ट पीटर ने नशे में धुत यात्रियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों इंडिगों की फ्लाइट संख्या 6E-6383 में सवार थे।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बद्तमीजी की। फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। आरोपियों को सीआईएसएफ को सौंपा गया, जहां से उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है।

मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, अमेरिका की बनी पहली महिला सिख जज

हालांकि Indigo से जुड़े सोर्स ने फ्लाइट में हंगामे की बात से इनकार किया है। कंपनी के मुताबिक यात्री शराब अपने साथ लेकर जा रहे थे और फ्लाइट में शराब पी भी रहे थे। उन्होंने फ्लाइट में हंगामा नहीं किया। चालक दल के चेतावनी देने पर उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचने के बाद चालक दल ने प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और एटीसी को मामले की सूचना दी। बिहार में शराब बैन होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। वारदात में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा है।

Tags: bihar newsindigo airlineIndigo Airlines flightindigo Airwayspatna news
Previous Post

मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, अमेरिका की बनी पहली महिला सिख जज

Next Post

गुस्से में है धरती! उत्तराखंड के इन 30 गांवों में धंसी जमीन, देशभर में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Landslide

गुस्से में है धरती! उत्तराखंड के इन 30 गांवों में धंसी जमीन, देशभर में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

28 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

28/08/2020
Sawan Purnima

कब है सावन पूर्णिमा, जानें पूजा का मुहूर्त

07/08/2025
romantic places in india

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बिताना है रोमांटिक पल, तो बनाएं प्लान

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version