• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुस्से में है धरती! उत्तराखंड के इन 30 गांवों में धंसी जमीन, देशभर में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
09/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Landslide

Landslides in Uttarakhahnd

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर/चमोली/टिहरी/पौड़ी। उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव (Landslides) ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। वहीं गढ़वाल के अन्य इलाकों में भी जमीन धंसने और मकान में दरारों की आ रही तस्वीरों ने प्रदेश और देशभर में हड़कंप मचा कर रख दिया है। जहां एक और जोशीमठ की स्थिति दयनीय बनी हुई है, तो वहीं गढ़वाल के ऐसे 25-30 गांव और हैं, जो भू-धंसाव और घरों में दरारों का दंश झेल रहे हैं।

टिहरी जिले स्थित नरेंद्रनगर के अटाली गांव में ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन के निर्माण से अटाली गांव के कुछ परिवारों की कृषि भूमि सहित मकानों पर दरारें पड़ गई हैं। अटाली गांव की कृषि भूमि पर पिछले दो से तीन दिनों से डेढ़ फुट तक दरारें पड़ चुकी हैं जिसके चलते गांव के कई घर खतरे की जद में आ चुके हैं।

गांव में पड़ रही दरारों को देखते हुए अटाली गांव के पीड़ित परिवारों में रेलवे विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित परिवारों  का कहना है कि उन्होंने रेलवे निर्माण कार्य का विरोध नहीं किया, मगर अब गांव की कृषि भूमि और घरों पर दरारें पड़ रही हैं।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्रशासन और रेलवे के अधिकारी यहां हालात देखने तो आते हैं, मगर सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अटाली गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। मकान हैं। अब इस स्थिति में उनको छोड़कर जाएं भी तो कैसे? पीड़ित परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि रेलवे को जमीन का मुआवजा देकर उनका विस्थापन करना चाहिए।

उधर, उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाइवे के ऊपर वाडिया गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा के दौरान यमुना नदी के उफान पर आ जाने से इस गांव के नीचे कटाव होने लगा था। धीरे-धीरे गांव के घरों में दरार आने लगी। वहीं, यमुनोत्री धाम को जाने वाले एक मात्र नेशनल हाइवे भी धंसने लगा।

हालांकि, रिवर साइट में प्रोटेक्शन वर्क से भू-धंसाव (Landslides) हल्का हुआ है लेकिन  खतरा अभी भी बरकरार है। इस गांव में करीब 100 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव के लिए की जाने वाली बिजली सप्लाई के खंभे भी अब तिरछे हो गए हैं।

रुद्रप्रयाग जनपद के तहत विकासखंड अगस्त्यमुनी का मरोड़ा गांव भी ऋषिकेश- कर्णप्रयाग  रेल लाइन की भेंट चढ़ा है। इस गांव में भी मोटी-मोटी दरारें पड़ चुकी हैं और अब गांव पूरी तरह से खाली हो रहा है।

पीड़ित ग्रामीणों को विस्थापन के नाम पर मात्र कुछ धनराशि दी जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार इसे नाकाफी बता रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि इतनी कम धनराशि में वह मकान बनाएंगे या जमीन खरीदेंगे।

फ्लाइट्स में नहीं थम रहा हंगामा, अब Indigo में नशे में धुत यात्रियों ने किया बवाल

सरकार को पीड़ितों को अधिक मुआवजा देना चाहिए। साथ ही विस्थापन  के लिए जमीन मुहैया करानी चाहिए। गांव में 30 से भी अधिक परिवार निवास करते थे, लेकिन अब गांव खाली हो रहा है।

पौड़ी के सौड गांव में रेलवे का कार्य से 30 से अधिक घरों पर दरारें पड़ी है। ग्रामीणों ने सरकार को कई बार इस विषय पर अवगत करवा दिया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली।

Tags: joshimath landslideLandslides in uttarakhandNational newsUttarakhand News
Previous Post

फ्लाइट्स में नहीं थम रहा हंगामा, अब Indigo में नशे में धुत यात्रियों ने किया बवाल

Next Post

बाबा कालभैरव के दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
CM Yogi

बाबा कालभैरव के दरबार में सीएम योगी ने टेका माथा

यह भी पढ़ें

गुलाब की चाय

Health Tips : गुलाब की चाय पीने से होते हैं सेहत को ये फायदे, जानें

18/07/2021
President Murmu

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

25/01/2026
Transfer

यूपी में कई IAS-PCS हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version