• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

Writer D by Writer D
17/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Margaret Alva

Margaret Alva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का एलान किया है। मार्गरेट अल्वा गोवा की राज्यपाल रह चुकी हैं। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस ले सकेंगे। देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी।

उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। अगर सत्ता पक्ष और विपक्षी दल, दोनों ही खेमे उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी एक उम्मीदवार के नाम पर सहमत हो जाते हैं और आम सहमति बन जाती है तो मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में उपराष्ट्रपति का आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन भी हो सकता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को मिला JDU का समर्थन

गौरतलब है कि देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने से चार दिन पहले ही ये साफ हो जाएगा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा।

Tags: Breaking News In Hindidelhi newsmargaret alvaNational newsVice Presidential candidatevice presidential election
Previous Post

ICSE 10th में 99.97% छात्र पास, लखनऊ की कनिष्का मित्तल ने किया टॉप

Next Post

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
TS Singhdev

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

यह भी पढ़ें

ESIC में इन पदों के लिए डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

25/10/2020
Mukhyamantri Abhudaya Yojana

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

22/04/2025
waxing

अनचाहे हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो घर में तैयार करें वैक्स

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version