• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार में अटकलों के बाजार गर्म

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm narendra modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हो गए हैं। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले सप्ताह किसी भी दिन अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल को अंजाम दिया जाएगा। यह दोनों कवायद संसद के मानसून सत्र से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी। मानसून सत्र सितंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर किया यह ऐलान

पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक महीने से भी अधिक समय पूर्व भाजपा केंद्रीय संगठन की नई टीम की सूची तैयार हो गई थी। नई टीम के चयन में देरी का कारण मंत्रिमंडल विस्तार से भी जुड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि कैबिनेट से कुछ चेहरों को हटाकर संगठन में भेजने और उनकी जगह नए चेहरों को जगह देने की तैयारी थी। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन रही थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब नई टीम में चुने जाने वाले चेहरों को लेकर अंतिम दौर का मंथन पूरा हो गया है और सभी के बीच सहमति बन चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय संगठन की नई टीम पर फैसला हो जाने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन का दौर शुरू हुआ है। पार्टी की रणनीति मानसून सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार पूरा कर लेने की है।

अगले हफ्ते बुधवार को सत्र के कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले मंत्रिमंडल के विस्तार पर माथापच्ची पूरी हो जाने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के चलते भी इस कवायद को तेजी मिलने की आशा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

बिहार में नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है लोजपा

इस बीच पार्टी नेतृत्व ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाने का फैसला लिया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फडणवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाने के फैसले से यह भी तय हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला जोरशोर से उठेगा।

गौरतलब है कि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की उद्घव सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। इस मामले में हाल ही में बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। फिलहाल बिहार के प्रभारी भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव हैं।

Tags: "Modi cabinet expansionbjpJP naddamodi cabinet 2020modi cabnet expansion 2020pm narendra modi
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में साहस दिखाने वाले 4 जांबाजों को शौर्य चक्र

Next Post

वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से होगी शुरू, प्रतिदिन केवल दो हजार तीर्थयात्री होंगे शामिल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से होगी शुरू, प्रतिदिन केवल दो हजार तीर्थयात्री होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

murder

वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या

13/04/2022
cryptocurrency market

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट, बिटकॉइन की कीमत 16 प्रतिशत लुढ़की

14/06/2022
Rameshwar Singh Yadav

अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

19/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version